भोपाल। मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंडला में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा। रीवा और सीधी में दिन का सबसे कम 21.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आठ शहरों में शीतलहर का असर दिखाई दिया। भोपाल, शहडोल, जबलपुर और अन्य जिलों में हल्का कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने आज ग्वालियर चंबल में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं। गवालियर, चंबल संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कई जगहों पर शीतलहर चलेगी। कल गुरुवार को राजधानी भोपाल, जबलपुर, शहडोल, शाजापुर, सिवनी, सीहोर नीमच और मंडला में शीतलहर चली। वहीं ग्वालियर, भिंड, सतना, छतरपुर, मऊगंज और पन्ना में हल्का कोहरा छाया रहा।
हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मंडला में 3 डिग्री सेल्सियस, उमरिया में 4.1, बालाघाट में 4.6, राजगढ़ में 4.6, रीवा में 4.8, भोपाल में 5, रायसेन में 5, खजुराहो में 5.6, ग्वालियर में 6.1, टीकमगढ़ में 6.4, उज्जैन में 6.4, इंदौर में 8.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान उज्जैन में 27.5, इंदौर में 26.9, भोपाल में 24.8, ग्वालियर में 24.3, जबलपुर में 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।