BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : रेल मंत्री से मिले रीवा सांसद जनार्दन.. <<     KHABAR : योगिनी एकादशी पर श्री श्याम दरबार में.. <<     गुना पुलिस का महा-एक्शन,धनिया व्यापारी के.. <<     BIG REPORT : ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता, मंदसौर.. <<     BIG NEWS : मोहन सरकार में दूसरी बार विधायकों ने कम.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के माल्याखेड़ी में आधी रात को.. <<     KHABAR : प्रभारी-मंत्री के दौरे से पहले ₹3 हजार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बांगरेड़ और सुबह का.. <<     कसरावद में बड़ा हादसा, देवला ब्रिज के पास नदी.. <<     KHABAR : स्कूल चलें हम के दावों की खुली पोल, शहडोल.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर किया.. <<     KHABAR : टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत व.. <<     KHABAR : राजस्थान के श्रीगंगानगर घटना के विरोध.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2025, 10:20 am
BIG NEWS : सीएम डॉ मोहन ने धान उपार्जन कार्य की ली जानकारी, किसानों की उपार्जित धान की राशि समय पर देने के निर्देश, 23 जनवरी तक होगी खरीदी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में हो रहे धान उपार्जन कार्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि किसानों को समय पर उपार्जित धान की राशि मिले। एमपी में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 23 जनवरी तक होगी। अब तक 36 लाख मीट्रिक टन धान उपार्जन हो चुका हैं।


गुरुवार को सीएम डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन बैठक की। जिसमें उन्होंने अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा और प्रमुख सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण रश्मि अरूण शमी से धान उपार्जन के संबंध में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को किसानों की उपार्जित धान की राशि समय पर देने के निर्देश दिए हैं।


इस बैठक में बताया गया कि प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अब तक साढ़े पांच लाख किसानों से अधिक किसानों से 36 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी जिलों में उपार्जन केंद्रों पर संपन्न हो चुकी है। प्रदेश में लगभग 44 लाख मीट्रिक टन धान उपार्जन का अनुमान है। धान का उपार्जन 23 जनवरी 2025 तक किया जा रहा है। किसानों के खाते में 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की जा चुकी है।


मकर संक्रांति पर प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मकर संक्रांति पर प्रदेश में हो रहे विविध कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी ली। मकर संक्रांति पर प्रदेश में 12 से 14 जनवरी के मध्य लाडली बहनों की उपस्थिति में विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इन कार्यक्रमों में बहनों को गुड़-तिल खिलाने, कंगन और अन्य उपहार देने से जुड़े कार्यक्रम होंगे। जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान की गतिविधियों को भी इन कार्यक्रमों से संबद्ध किया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण प्रदेशभर में होगा। सभी कार्यक्रमों को जल्द ही अंतिम रूप दिया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE