देवास। वन परिक्षेत्र देवास अंतर्गत शंकरगढ़ पहाड़ी पर स्कूली विद्यार्थियों को वन्य प्राणी एवं पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के उद्देश्य से अनुभूति का कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें देवास कलेक्टर ऋषव गुप्ता,सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमति अभिलाषा एन मवार, डिएफओ अमित कुमार सिंह, एसडीओ संतोष कुमार शुक्ला, सहित वन स्टाफ,उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 एवं क्रमांक 2 के छात्र-छात्राएं और उनके साथ में उनके शिक्षक गण उपस्थित रहे।अनुभूति कैंप में विद्यार्थियों द्वारा प्रकृति की पाठशाला में पेड़ पौधे औषधीय पौधे, पक्षी, तितलियां, सर्प प्रजाति, हिरण, मृग, मधुमक्खियां, दीमक और जल संरक्षण की जानकारी प्रदान की गई विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।कलेक्टर महोदय द्वारा जल संरक्षण कैसे करें जल संरक्षण एवं पेड़ पौधों के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को सरल शब्दों में तथा बारिश के पानी की मात्रा का आकलन कर जल के संरक्षण के बारे में बताया गया।वन विभाग के डीएफओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि कलेक्टर महोदय की उपस्थिति में शंकरगढ़ पहाड़ी पर कैंप आयोजित किया गया। जहां पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक एक एवं क्रमांक 2 के छात्र-छात्राओं को यहां पर भ्रमण करवाया गया जिसका उद्देश्य था कि वन्य प्राणी एवं पर्यावरण की सुरक्षा एवं उनके प्रति संवेदनशीलता विकसित करना है। प्रत्येक वर्ष में जनवरी में यह कैंप आयोजित किया जाता है।कार्यक्रम सफल होने पर वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेन्द्र कुमार सोलंकी ने सभी उपस्थित गणमान्य अधिकारयों का आभार व्यक्त किया।