BREAKING NEWS
KHABAR : रेल मंत्री से मिले रीवा सांसद जनार्दन.. <<     KHABAR : योगिनी एकादशी पर श्री श्याम दरबार में.. <<     गुना पुलिस का महा-एक्शन,धनिया व्यापारी के.. <<     BIG REPORT : ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता, मंदसौर.. <<     BIG NEWS : मोहन सरकार में दूसरी बार विधायकों ने कम.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के माल्याखेड़ी में आधी रात को.. <<     KHABAR : प्रभारी-मंत्री के दौरे से पहले ₹3 हजार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बांगरेड़ और सुबह का.. <<     कसरावद में बड़ा हादसा, देवला ब्रिज के पास नदी.. <<     KHABAR : स्कूल चलें हम के दावों की खुली पोल, शहडोल.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर किया.. <<     KHABAR : टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत व.. <<     KHABAR : राजस्थान के श्रीगंगानगर घटना के विरोध.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2025, 12:00 pm
KHABAR : मां नर्मदा चौराहे का लोकार्पण और नार्मदीय ब्राह्मण समागम कल, 10 हजार समाजजन रहेंगे मौजूद, मुख्यमंत्री डॉ मोहन भी होंगे शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 11 जनवरी को नवनिर्मित मां नर्मदा चौराहे का लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इस मौके पर मां नर्मदा की 8 फीट ऊंची अष्टधातु की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस प्रतिमा को ग्वालियर के कलाकार अनुज राय ने तैयार किया है। चौराहे पर महेश्वर का किला, भेड़ाघाट की प्रतिकृति और शंख फाउंटेन जैसी आकर्षक संरचनाएं प्रमुख आकर्षण का केंद्र होंगी। यह चौराहा पूरी तरह मूवेबल तकनीक पर आधारित है, जिसे भविष्य में स्थानांतरित भी किया जा सकता है।


11 और 12 जनवरी को नार्मदीय ब्राह्मण समाज का सम्मेलन
इंदौर के लालबाग परिसर, जिसे अब नर्मदा परिसर नाम दिया गया है, में नार्मदीय ब्राह्मण समागम आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन प्रदेश में पहली बार हो रहा है, जिसमें देश-विदेश से 10,000 से अधिक समाजजन शामिल होंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मां नर्मदा के संरक्षण का संकल्प लेना है। साथ ही 12 जनवरी सुबह 10 बजे मां नर्मदा संदेश यात्रा निकलेगी, जो लालबाग परिसर तक पहुंचेगी। इसके बाद महासम्मेलन होगा।आयोजन में समाज की संस्कृति और प्रगति को दर्शाने के साथ ही बॉलीवुड कलाकार खुशबू अत्रे, आभास-श्रेयस जोशी, और अन्य प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियां भी होंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE