नीमच। संपूर्ण मध्य प्रदेश में एफएलएन मेला 11 जनवरी को संपन्न होगा। इसी कड़ी में जिले में इस मेले की तैयारी हेतु डाईट, नीमच पर मेला उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम संस्था से सुनिल अहिरवार एवं अरविंद घोष ने उन्मुखीकरण कार्यशाला का संचालन किया। डीपीसी डीके व्यास ने मार्गदर्शन प्रदान किया। वर्तमान में संचालित विभिन्न विभागीय कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं गत दिवसों में संपन्न। कार्यक्रमों की समीक्षा जिला अकादमिक समन्वयक पंडित अंबिका प्रसाद जोशी द्वारा की गई।