BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : रेल मंत्री से मिले रीवा सांसद जनार्दन.. <<     KHABAR : योगिनी एकादशी पर श्री श्याम दरबार में.. <<     गुना पुलिस का महा-एक्शन,धनिया व्यापारी के.. <<     BIG REPORT : ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता, मंदसौर.. <<     BIG NEWS : मोहन सरकार में दूसरी बार विधायकों ने कम.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के माल्याखेड़ी में आधी रात को.. <<     KHABAR : प्रभारी-मंत्री के दौरे से पहले ₹3 हजार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बांगरेड़ और सुबह का.. <<     कसरावद में बड़ा हादसा, देवला ब्रिज के पास नदी.. <<     KHABAR : स्कूल चलें हम के दावों की खुली पोल, शहडोल.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर किया.. <<     KHABAR : टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत व.. <<     KHABAR : राजस्थान के श्रीगंगानगर घटना के विरोध.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2025, 12:33 pm
KHABAR : स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ मनचलों को पड़ेगी भारी, पेन-पेंसिल और हेयर पिन को हथियार बनाकर आत्मरक्षा करेंगी छात्राएं, सीख रहीं कराटे का हुनर, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। सरकारी स्कूल की बेटियां अब पेन-पेंसिल और हेयर पिन को हथियार बनाकर अपनी आत्मरक्षा कर सकेगी। इसके अलावा उन्हें ऐसे गुर सिखाए जा रहे हैं, जिससे वह इन सामग्री के न होने पर भी हाथ व पैरों की तकनीक से भी खुद को असामाजिक तत्वों से बचाएगी।


आत्मरक्षा की दृष्टि से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए महारानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण की शुरुआत की गई है। जिसमें बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल होकर ये सीख रही है। खंडवा जिले की महारानी लक्ष्मीबाई हायर सेकेंडरी स्कूल में सैकड़ों छात्राओं को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें महिला प्रशिक्षक नेहा यादव द्वारा छात्राओं को कराटे के साथ-साथ पेन, पेंसिल और हेयर पिन को हथियार के रूप में कैसे उपयोग किया जाता है, इसके गुर सिखाए जा रहे हैं।


प्रशिक्षण को लेकर महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या शाला की प्राचार्य ज्योत्सना सोनी ने बताया कि हमारे स्कूल में पढ़ने वाली सैकड़ों छात्राओं को महारानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें वह विपरीत परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रखने की कला सीख रही है, जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा सुरक्षा का भाव विकसित होगा।


छात्रों को प्रशिक्षण दे रही कराटे कोच नेहा यादव ने बताया कि आज के समय में लड़कियों को आत्मरक्षा करना आना चाहिए। जिसके लिए मैं यहां नियमित रूप से सैकड़ों छात्राओं को आत्मरक्षा की बारीकियां बताती हूं। जिसमें अपने पास मौजूद सामान जैसे हेयर पिन, सेफ्टी पिन, पेन, पेंसिल मोबाइल आदि से खुद की आत्मरक्षा कैसे करें यह बताती हूं।


प्रशिक्षण ले रही छात्रा प्रियांशी कनाडे ने बताया कि आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेने के बाद आत्मविश्वास बढ़ा है और मैं अपने परिवार से भी यही बात करती हूं कि मैं खुद की रक्षा के साथ ही आप लोगों की रक्षा करने में भी सक्षम हूं। मैंने स्कूल में यह प्रशिक्षण लिया है और इससे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE