शाजापुर। आज दिनांक 09.01.25 को थाना अकोदिया पर सूचनाकर्ता रघुवीर सिंह माली निवासी ग्राम मोहम्मदखेडा के द्वारा सूचना दी कि उसकी लडकी सेवनकलां उर्फ मुस्कान माली उम्र 16 साल 06 माह एंव अंजली माली उम्र 08 साल की कल दिनांक 08.01.25 को घर पर बिना बताये कही चली गई है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी उनि अरविन्द सिंह तोमर के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सायबर सेल व तकनीकी सहायता से उक्त दोनों बालिकाओं की जानकारी निकालने पर उक्त दोनों नाबालिक बालिकायें इंदौर पटना एक्सप्रेस मे बैठकर पटना पहुंचाना पाया जाने से आरपीएफ पटना बिहार से सम्पर्क कर उक्त दोनों बालिकाओं को सुरक्षित बरामद कराया जाकर चाईल्ड केयर सेंटर पटना में सुरक्षित ठहराया गया है एवं उक्त बालिकाओं के पिता एवं परिजन उनको लेने हेतु पटना बिहार रवाना हो गए हैं।