दमोह। मध्यप्रदेश दमोह के हटा जनपद पंचायत में अध्यक्ष के चुनाव के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई। हटा जनपद अध्यक्ष के लिए पांच नाम निर्देशन पत्र मिले है। वहीं हटा विधायक की मीडिया सेंटर में उपस्थिति का पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने विरोध किया, तो विधायक उमा देवी खटीक ने मांगी माफी है।
दरअसल, जनपद अध्यक्ष इंद्रपाल पटेल को देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड में दोषी ठहराए जाने और आजीवन कारावास की सजा होने के बाद दमोह कलेक्टर ने उन्हें पद से पृथक कर दिया था। अध्यक्ष रिक्त होने के चलते नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी एसडीएम राकेश मरकाम ने आज शुक्रवार को जनपद पंचायत के सभागार में चुनाव प्रक्रिया करा रहे हैं। सभी जनपद सदस्य जनपद पंचायत के सभागार में पहुंच गए हैं। गैसाबाद जनपद सदस्य का पद भी रिक्त होने के कारण कुल 16 सदस्य अपने मत का प्रयोग कर नए अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।
मीडिया सेंटर में हुई नोकझोंक
चुनाव प्रक्रिया के दौरान हटा विधायक उमा देवी खटीक जनपद के परिसर में बनाए गए मीडिया सेंटर में उपस्थित थी। जिसका पुरजोर विरोध पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल ने खुलकर किया, तो भाजपा विधायक उमा देवी खटीक माफी मांगते हुए परिसर के बाहर निकल गई। जहां उन्हें शिवचरण पटेल के समर्थकों ने चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए खरी खोटी सुनाई।
पांच नामांकन दाखिल, इन दो के बीच होगा मुकाबला
हटा जनपद पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए पांच नामांकन दाखिल हुए। गंगाराम पटेल, अनसुईया रानी पति खेमचंद पटेल, महेश्वर सिंह वहीं शैलेश पटेल ने दो नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये। नाम वापसी के दौरान महेश्वर सिंह और अनसुईया रानी ने नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिया। अब गंगाराम पटेल और शैलेश पटेल मैदान में है। इन दोनों के बीच अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला होगा। प्रत्याशियों के अलावा 14 सदस्य अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे