BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : रेल मंत्री से मिले रीवा सांसद जनार्दन.. <<     KHABAR : योगिनी एकादशी पर श्री श्याम दरबार में.. <<     गुना पुलिस का महा-एक्शन,धनिया व्यापारी के.. <<     BIG REPORT : ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता, मंदसौर.. <<     BIG NEWS : मोहन सरकार में दूसरी बार विधायकों ने कम.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के माल्याखेड़ी में आधी रात को.. <<     KHABAR : प्रभारी-मंत्री के दौरे से पहले ₹3 हजार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बांगरेड़ और सुबह का.. <<     कसरावद में बड़ा हादसा, देवला ब्रिज के पास नदी.. <<     KHABAR : स्कूल चलें हम के दावों की खुली पोल, शहडोल.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर किया.. <<     KHABAR : टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत व.. <<     KHABAR : राजस्थान के श्रीगंगानगर घटना के विरोध.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2025, 1:43 pm
KHABAR : नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न, कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश, बोले- सभी नोडल अधिकारी अनिवार्य रूप से जन कल्याण शिविरों में जाए, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में जन कल्याण अभियान के लिए नियुक्त सभी नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक सुशासन भवन सभागार में आयोजित की गई।  बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी नोडल अधिकारी अनिवार्य रूप से जन कल्याण अभियान के शिविरों में जाएं। इसके साथ ही जितने भी आवेदन आते हैं, उनको ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करें। श्रम विभाग सभी पात्र व्यक्तियों को संबल योजना से जोड़े। शिविर में अधिक से अधिक आवेदन आए, इसके लिए सभी नोडल अधिकारी विशेष प्रयास करें। कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे। इस बात का विशेष ध्‍यान रखें। जिन शिविरों में अब तक 50 से कम आवेदन आए हैं, वहां पर दोबारा शिविर आयोजित करें। एक भी पत्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। शिविर में 70 से अधिक उम्र के व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सीएससी सेंटर के एक कर्मचारी को अनिवार्य रूप से शिविर में बुलाएं। इसके साथ ही शिविर में सीएचओ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे। जिससे पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बन सके। शिविर के दौरान लाभ प्राप्त करने वाली हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित करें। जनकल्याण अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविर की निगरानी के लिए जिला पंचायत में कंट्रोल रूम स्थापित करें। प्रतिदिन शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों की जानकारी प्राप्त करें। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत राजेश कुमार जैन, सभी नोडल अधिकारी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE