BREAKING NEWS
KHABAR : रेल मंत्री से मिले रीवा सांसद जनार्दन.. <<     KHABAR : योगिनी एकादशी पर श्री श्याम दरबार में.. <<     गुना पुलिस का महा-एक्शन,धनिया व्यापारी के.. <<     BIG REPORT : ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता, मंदसौर.. <<     BIG NEWS : मोहन सरकार में दूसरी बार विधायकों ने कम.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के माल्याखेड़ी में आधी रात को.. <<     KHABAR : प्रभारी-मंत्री के दौरे से पहले ₹3 हजार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बांगरेड़ और सुबह का.. <<     कसरावद में बड़ा हादसा, देवला ब्रिज के पास नदी.. <<     KHABAR : स्कूल चलें हम के दावों की खुली पोल, शहडोल.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर किया.. <<     KHABAR : टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत व.. <<     KHABAR : राजस्थान के श्रीगंगानगर घटना के विरोध.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2025, 2:01 pm
KHABAR : खुले में मांस बिक्री पर सख्त कार्रवाई का आदेश, शहडोल में अपर मुख्य सचिव बोले- दुकानों में ग्रीन नेट और अपारदर्शी कांच लगाना अनिवार्य, पढे़ खबर 

Share On:-

शहडोल। मध्यप्रदेश के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने शुक्रवार को शहडोल में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने खुले में मांस-मछली की बिक्री को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने का आदेश दिया है। साथ ही मांस विक्रेताओं को ग्रीन नेट और अपारदर्शी कांच अनिवार्य रूप से लगाने के लिए कहा गया है।


बैठक में अपर मुख्य सचिव ने राशन वितरण व्यवस्था में सुधार के लिए भी कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि


बायोमेट्रिक समस्या होने पर पात्र हितग्राहियों की सहमति से नॉमिनी बनाने का प्रावधान किया गया है। यह नॉमिनी हितग्राही का रक्त संबंधी होना चाहिए। राशन दुकान से कोई भी पात्र व्यक्ति बिना राशन लिए न लौटे, यह सुनिश्चित करें। छात्रावास की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए जिलाधिकारी एक-एक छात्रावास गोद लेने लें। साथ ही नियमित निरीक्षण और आवश्यक सुविधाओं की जांच करते रहें।


बैठक में विद्युत विभाग, जल संसाधन, स्वास्थ्य विभाग और लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों की समीक्षा भी की गई। सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE