सेगांव। विकासखंड की ग्राम पंचायत खोलगाव के ग्रामवासीयो द्वारा लंबे अर्से से टेमरीपूरा से मानकरी (बड़ा से ठान) हाइवे सडक निर्माण की मांग की जा रही थी। क्षेत्रीय विधायक केदार डावर ने शुक्रवार को 1 करोड़ 20 लाख की लागत से बनने वाली बड़ा से ठान को जोड़ने वाली सड़क का भूमिपूजन कर ग्रामीणों की मांग पूरी करी। जनपद उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पाटीदार ने जानकारी में बताया कि शुक्रवार को क्षेत्रिय विधायक केदार डावर के द्वारा ग्राम पंचायत खोलगांव के टेमरीपूरा से मानकरी तक करीब तीन किलोमीटर सडक निर्माण का भूमिपूजन विधि विधान से किया गया। इसकी लागत 1 करोड 20 लाख है। सीधा संपर्क नेशनल हाइवे से जुड़ जाएगा।
इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पाटीदार,राकेश पटेल खोलगांव सरपंच गोपाल भाबर,सचिव रामलाल मिनावर, रोजगार सहायक हीरालाल बामने सहित कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मोजूद रहे।