BREAKING NEWS
KHABAR : योगिनी एकादशी पर श्री श्याम दरबार में.. <<     गुना पुलिस का महा-एक्शन,धनिया व्यापारी के.. <<     BIG REPORT : ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता, मंदसौर.. <<     BIG NEWS : मोहन सरकार में दूसरी बार विधायकों ने कम.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के माल्याखेड़ी में आधी रात को.. <<     KHABAR : प्रभारी-मंत्री के दौरे से पहले ₹3 हजार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बांगरेड़ और सुबह का.. <<     कसरावद में बड़ा हादसा, देवला ब्रिज के पास नदी.. <<     KHABAR : स्कूल चलें हम के दावों की खुली पोल, शहडोल.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर किया.. <<     KHABAR : टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत व.. <<     KHABAR : राजस्थान के श्रीगंगानगर घटना के विरोध.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और.. <<     NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2025, 2:30 pm
KHABAR : बाबा साहेब की प्रतिमा तोड़ने का आरोपी गिरफ्तार, नशे की हालत में घटना को दिया अंजाम, पुलिस की पूछताछ में कबूला जुर्म, पढे़ खबर 

Share On:-

दमोह। पटेरा थानाक्षेत्र अंतर्गत कोटा गांव के पंचायत भवन में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 20 दिसंबर की है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूला है कि उसने घटना को नशे की हालात में अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


पटेरा थाना प्रभारी सरोज सिंह ने बताया है कि आरोपी की पहचान बेड़ी लाल पटेल (45) के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि घटना वाले दिन आरोपी ने चार-पांच बार अलग-अलग लोगों के साथ शराब का सेवन किया था। आरोपी पटेल पर पहले भी शराब पीकर हंगामा करने के कई मामले दर्ज हैं। स्थानीय लोगों की मदद और जांच के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार की।


पुलिस ने आरोपी से घटना को लेकर कड़ाई से पूछताछ की थी। जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के लिए आरोपी ने पत्थर उठाया और सीढ़ियों से चढ़कर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। आरोपी का कहना है कि शराब के नशे में उसने ऐसा किया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE