BREAKING NEWS
KHABAR : योगिनी एकादशी पर श्री श्याम दरबार में.. <<     गुना पुलिस का महा-एक्शन,धनिया व्यापारी के.. <<     BIG REPORT : ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता, मंदसौर.. <<     BIG NEWS : मोहन सरकार में दूसरी बार विधायकों ने कम.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के माल्याखेड़ी में आधी रात को.. <<     KHABAR : प्रभारी-मंत्री के दौरे से पहले ₹3 हजार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बांगरेड़ और सुबह का.. <<     कसरावद में बड़ा हादसा, देवला ब्रिज के पास नदी.. <<     KHABAR : स्कूल चलें हम के दावों की खुली पोल, शहडोल.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर किया.. <<     KHABAR : टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत व.. <<     KHABAR : राजस्थान के श्रीगंगानगर घटना के विरोध.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और.. <<     NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2025, 3:20 pm
BIG REPORT : शिवराज आ रहे छत्तीसगढ़, मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में लोगों को देंगे मकान की चाबी, निकाय चुनाव से पहले आवास दे रही भाजपा, पढे़ खबर 

Share On:-

रायपुर। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। निकाय चुनाव से पहले शहरी इलाकों में भाजपा मास्टर स्ट्रोक खेलने जा रही है। लोगों को सरकारी योजना के आवास सौंपे जा रहे हैं। दुर्ग के नगपुरा में मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री लोगों को मकान की चाबी सौंपेंगे।


प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और पीएम जनमन के आवास हितग्राहियों को चाबी दी जा रही है। इस दौरान रूरल मेसन प्रशिक्षणार्थियों को सामग्री बांटी जाएगी, उत्कृष्ट काम करने वाले ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों और स्वयं सेवी संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। व्यक्तिगत शौचालय के हितग्राहियों को प्रोत्साहन राशि, स्वच्छाग्राही स्वच्छता समूह का सम्मान और स्वच्छता किट का वितरण, समूहों को बैंक लिंकेज एवं डेमो चेक वितरण, ड्रोन दीदीयों को प्रशस्ति पत्र वितरण, लखपती दीदी को प्रशस्ति पत्र और स्वामित्व योजना पट्‌टा बांटा जाएगा।


कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, अति विशिष्ट अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे। सरकार के मंत्री विशिष्ट अतिथि के रुप में मंच पर होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE