जबलपुर। धान खरीदी के दौरान कर्मचारियों से मारपीट के आरोप में जेल में बंद बालाघाट के पूर्व सांसद कंकर मुंजारे को 12 दिन बाद आखिरकार सेशन कोर्ट से जमानत मिल गई। नेताजी सुभाषचंद्र केंद्रीय जेल, जबलपुर से बाहर आने के बाद उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया और इसे भाजपा सरकार की राजनीतिक साजिश करार दिया।
पूर्व सांसद ने कहा- श्धान खरीदी के दौरान हुए विवाद में लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। पुलिस ने फर्जी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मुझे गिरफ्तार किया और जेल भेजा। उन्होंने आगे कहा कि जेल से छूटने के बाद भी वे किसानों के हित में प्रदर्शन जारी रखेंगे।
केंद्र प्रभारी और ऑपरेटर के साथ मारपीट
27 दिसंबर 2024 को बालाघाट जिले की लालबर्रा तहसील के धपेरा मोहगांव स्थित धान खरीदी केंद्र पर पूर्व सांसद कंकर मुंजारे द्वारा कथित रूप से केंद्र प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ मारपीट की गई और खरीदी कार्य में बाधा डाली गई। इस घटना के संबंध में लालबर्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
पुलिस ने पूर्व सांसद कंकर मुंजारे समेत चार अन्य व्यक्तियोंकृसहजवाल उपवंशी, रामलाल नागपुरे और दीपेश रनगिरेकृके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और कर्मचारियों से मारपीट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की। घटना का पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया था।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर 30 दिसंबर को जबलपुर स्थित एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट में पेश किया। विशेष कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए थे।
बालाघाट ही नहीं पूरे प्रदेश में धान चोरी
जबलपुर केंद्रीय जेल से बाहर आने के बाद पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए प्रदेश में किसानों के साथ हो रही ष्लूटष् की बात की। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में किसानों की धान चोरी हो रही है, और इस सीजन में बालाघाट जिले में 7 करोड़ रुपए की धान चोरी हुई है, जबकि जबलपुर में भी 3 करोड़ रुपए की धान चोरी की गई है।
पूर्व सांसद ने बताया कि घटना वाले दिन जब कुछ किसानों ने फोन कर सूचना दी, तो वह मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। उन्होंने कहा, श्वहां मौजूद लोगों से बात करने पर मैंने उन्हें डांटा, लेकिन किसी के साथ मारपीट नहीं की।श् इसका प्रमाण सीसीटीवी कैमरे में है।
मुंजारे ने इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी (विशेष जांच दल) गठित करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार इस मुद्दे पर ध्यान नहीं देती, तो वह मामले को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक ले जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ किसानों के हित में आंदोलन करने की भी बात की।
तौल कांटा कर्मचारियों ने सेट कर रखा
पूर्व सांसद और पूर्व विधायक कंकर मुंजारे ने कहा कि यदि तौल के दौरान किसानों की धान ईमानदारी से तौली जाती, तो स्थिति ऐसी नहीं बनती कि विवाद उत्पन्न होता। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की धान चोरी हो रही है और तौल कांटा कर्मचारियों ने सेट कर रखा है। मुंजारे के मुताबिक, श्बोरी मिलाकर 40 किलो 500 ग्राम धान तौला जाना चाहिए था, लेकिन वहां 41 किलो से अधिक धान तौली जा रही थी।
उन्होंने यह भी कहा कि जिस दिन विवाद हुआ था, उस दिन कर्मचारियों को समझाया जा रहा था, लेकिन विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई और फिर उन पर झूठे आरोप लगाए गए। पूर्व सांसद ने यह भी कहा कि यह केवल बालाघाट और जबलपुर में ही नहीं, बल्कि दमोह, टीकमगढ़, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ जैसे कई जिलों में किसानों के साथ छलावा हो रहा है।