नीमच। आज नीमच में इनरव्हील क्लब और इनरव्हील डायमंड के संयुक्त तत्वाधान में गरिमामय एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन 304 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मीनाक्षी शर्मा की अध्यक्षता में रोटरी हॉल में हुआ। इस भव्य समारोह में तीन जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इनर व्हील की ओर से सिलाई मशीन वितरित की गई। स्कूली बच्चों को शिक्षा के लिए जरूरत को ध्यान में रखते हुए 16 साइकिलें इनरव्हील क्लब की सदस्याओं के आर्थिक सहयोग से प्रदान की गई। वहीं 6 विकलांगों को इनरव्हील डायमंड की ओर से व्हीलचेयर भेंट की गई। कल 11 जनवरी को मनासा रोड स्थित मंगलम रिसोर्ट में 304 डिस्ट्रिक्ट की 40 वी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस कांफ्रेंस में जिला के 57 क्लबों के 250 मेम्बर्स सम्मिलित होंगे। उद्घाटन समारोह सुबह 10.30 बजे से प्रारंभ होकर 1 बजे तक चलेगा। दूसरे चरण में बिजनेस सेशन होगा। जिसमें साल भर का लेखा-जोखा प्रस्तुत होगा और नए वर्ष की इलेक्शन टीम घोषित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि इनरव्हील क्लब नीमच द्वारा समाज सेवा के स्थाई प्रकल्पों के साथ ही रचनात्मक गतिविधियों का निरंतर संचालन किया जाता है। आज के कार्यक्रम में मंडलाध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा, अध्यक्ष तृप्ति दुआ, सचिव कीर्ति ढींगरा, पूजा खंडेलवाल, अर्पिता जिंदल, पीडीसी संगीता जोशी, रजिया अहमद, माधुरी चौरसिया, हेमांगिनी त्रिवेदी, सरिता पाटीदार, अमरजीत सिंह छाबड़ा, कुसुम कदम और दोनों क्लब की सदस्याएं मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन सरोज गांधी ने किया।