नीमच। श्रीकाकाजी ऑटोमोटिव्स नीमच के जगदीश चौधरी एवं सुपुत्र दीपक चौधरी के सान्निध्य में गांव हिंगोरिया के शासकीय प्राथमिक विद्यालय के सभी बच्चों के लिए सर्दी के स्वेटर वितरित किये जिस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेहर सिंह जाट भूतपूर्व ग्राम पंचायत जिलाध्यक्ष नीमच सुरेश नागदा भूतपूर्व सरपंच हिंगोरिया एवं शोरूम स्टाफ के सेल्स मैनेजर नवीन जैन, मुरली पाटीदार, सचिन जोशी, शाहनवाज शेख, रणजीत नागदा एवं स्कूल स्टाफ मौजूद रहा एवं दीपक चौधरी द्वारा बच्चों को दैनिक दिनचर्या एवं संस्कार की बातें बताई। उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।