BREAKING NEWS
KHABAR : योगिनी एकादशी पर श्री श्याम दरबार में.. <<     गुना पुलिस का महा-एक्शन,धनिया व्यापारी के.. <<     BIG REPORT : ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता, मंदसौर.. <<     BIG NEWS : मोहन सरकार में दूसरी बार विधायकों ने कम.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के माल्याखेड़ी में आधी रात को.. <<     KHABAR : प्रभारी-मंत्री के दौरे से पहले ₹3 हजार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बांगरेड़ और सुबह का.. <<     कसरावद में बड़ा हादसा, देवला ब्रिज के पास नदी.. <<     KHABAR : स्कूल चलें हम के दावों की खुली पोल, शहडोल.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर किया.. <<     KHABAR : टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत व.. <<     KHABAR : राजस्थान के श्रीगंगानगर घटना के विरोध.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और.. <<     NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2025, 5:28 pm
BIG NEWS : कांग्रेस की बैठक में आमने-सामने आए अजय सिंह और जीतू पटवारी, कहा- हमारे इलाके के हम ही प्रभारी, पीसीसी चीफ बोले- कांग्रेस का संविधान बदल दो, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक चल रही है। इस दौरान अंदरखाने से खबर आ रही है कि प्रभारियों को नियुक्ति को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और अजय सिंह आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि बैठक में अजय सिंह ने कहा कि प्रभारी पर प्रभारी बनाए जा रहे हैं। हमारे इलाके के प्रभारी हम ही हैं। वहीं उनके बयान पर जवाब देने से जीतू पटवारी भी नहीं चूके। उन्होंने कहा, “प्रभारी नहीं चाहिए तो कांग्रेस का संविधान बदल दो।”


बताया जा रहा है कि बैठक में अजय सिंह ने कहा, “जिले में प्रभारी के ऊपर प्रभारी आ रहे हैं। एक की नियुक्ति के बाद दूसरे प्रभारी आ गए।” उन्होंने एक जिलाध्यक्ष को खड़ा करके पूछा- “बताओ भैया अध्यक्षजी प्रभारी पर प्रभारी आ रहे या नहीं?” अजय सिंह की बात पर जीतू पटवारी ने कहा- “जिले का प्रभारी तो एक ही रहेगा। राहुल भैया आपको सिस्टम को ब्रेक करना है तो संविधान में बदलाव करना पड़ेगा।” इस पर अजय सिंह ने कहा, “संविधान में बदलाव हो या न हो लेकिन जिले में एक प्रभारी हो। ये न हो कि एक आया और फिर दूसरा प्रभारी आ गया और कहा गया कि वो काम नहीं कर पा रहा था।”


पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने दोनों नेताओं के बीच हुई बयानबाजी पर कहा, “अजय सिंहजी को गलतफहमी हो गई थी। प्रभारी जिले के नहीं विधानसभा के बनाए गए हैं। अध्यक्षजी ने अजय सिंहजी की गलतफहमी दूर कर दी है।


बता दें कि दो दिन तक एमपी में कांग्रेस की मैराथन बैठकें होनी हैं जिसका आज पहला दिन था। आज पहली मीटिंग दोपहर 1 बजे प्रदेश कार्यकारिणी की हुई जिसमें दो बड़े नेता आमने-सामने आ गए। वहीं, दूसरी बैठक 26 जनवरी को लेकर बनाई गई कमेटी की होगी। 26 जनवरी को कांग्रेस महू से जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा शुरू करने जा रही है। इस यात्रा में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल होंगे। वहीं कल 11 जनवरी को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। यह बैठक भी प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह लेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE