BREAKING NEWS
KHABAR : योगिनी एकादशी पर श्री श्याम दरबार में.. <<     गुना पुलिस का महा-एक्शन,धनिया व्यापारी के.. <<     BIG REPORT : ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता, मंदसौर.. <<     BIG NEWS : मोहन सरकार में दूसरी बार विधायकों ने कम.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के माल्याखेड़ी में आधी रात को.. <<     KHABAR : प्रभारी-मंत्री के दौरे से पहले ₹3 हजार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बांगरेड़ और सुबह का.. <<     कसरावद में बड़ा हादसा, देवला ब्रिज के पास नदी.. <<     KHABAR : स्कूल चलें हम के दावों की खुली पोल, शहडोल.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर किया.. <<     KHABAR : टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत व.. <<     KHABAR : राजस्थान के श्रीगंगानगर घटना के विरोध.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और.. <<     NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2025, 5:38 pm
KHABAR : सरकारी जमीन पर काट रहे थे कॉलोनी, जेसीबी चली, भोपाल में मंत्री ने सामने खड़े होकर कार्रवाई, बोले-ये बर्दाश्त नहीं करेंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। सरकारी जमीन पर कॉलोनी काटने पर शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की गई। खेल मंत्री विश्वास सारंग ने खुद सामने खड़े होकर कार्रवाई करवाई। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


मंत्री सारंग के निर्देश पर एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव ने करोंद इलाके में कार्रवाई की। यहां पर सरकारी जमीन पर प्लाटिंग की जा रही थी। यह देख मंत्री सारंग नाराज हो गए और उन्होंने तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मंत्री के निर्देश मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और निगम अमला हरकत में आ गया। कुछ ही देर में जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण भी हटा दिया गया।


भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई
मंत्री सारंग खुद नगर निगम अमले के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध निर्माण को तत्काल तोड़ने के निर्देश दिए। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। ताकि, हंगामा होने पर सख्ती से निपटा जा सके।


अवैध निर्माण पर सख्त रुख
निरीक्षण के दौरान यह पाया कि सरकारी भूमि पर बिना अनुमति के निर्माण कार्य किया जा रहा था। मंत्री सारंग ने इसे गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए कि शासकीय भूमि पर हो रहे सभी अवैध निर्माण तुरंत प्रभाव से हटाए जाएं और भविष्य में इस तरह के मामलों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।


शासकीय भूमि पर की जाए फेंसिंग
मंत्री सारंग ने शासकीय भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फेंसिंग लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि भू-माफिया शासकीय जमीनों पर कब्जा कर गरीब जनता को गुमराह कर भूमि का विक्रय करते हैं। जिससे जनता और शासन दोनों का नुकसान होता है। शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


अवैध कब्जों के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी
मंत्री सारंग ने बताया, इस अभियान को और अधिक सख्ती से चलाया जाएगा। उन्होंने नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में सर्वे के जरिए अवैध कब्जों की पहचान कर समय रहते उचित कार्रवाई करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE