BREAKING NEWS
KHABAR : योगिनी एकादशी पर श्री श्याम दरबार में.. <<     गुना पुलिस का महा-एक्शन,धनिया व्यापारी के.. <<     BIG REPORT : ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता, मंदसौर.. <<     BIG NEWS : मोहन सरकार में दूसरी बार विधायकों ने कम.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के माल्याखेड़ी में आधी रात को.. <<     KHABAR : प्रभारी-मंत्री के दौरे से पहले ₹3 हजार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बांगरेड़ और सुबह का.. <<     कसरावद में बड़ा हादसा, देवला ब्रिज के पास नदी.. <<     KHABAR : स्कूल चलें हम के दावों की खुली पोल, शहडोल.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर किया.. <<     KHABAR : टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत व.. <<     KHABAR : राजस्थान के श्रीगंगानगर घटना के विरोध.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और.. <<     NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2025, 6:22 pm
NEWS : मानसून पश्चात् गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष जल स्तर में रिकॉर्ड वृद्धि, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भूजल विभाग से प्राप्त अधिकारिक आंकड़ो के अनुसार जिले में मानसून पश्चात् गत वर्ष के भू-जल स्तर में 4.69 मीटर की बढ़ोतरी के मुकाबले इस वर्ष भू-जल के स्तर में 13.16 मीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है जो कि वर्ष 2024 में राज्य में सर्वाधिक हैं। वर्ष 2023 में वर्षाकाल के पश्चात् भू-जल की औसतन गहराई 11.56 मीटर थी, जो इस वर्ष 7.09 मीटर दर्ज की गई है। जिले के वर्ष 2015 से 2024 प्री मानसून व पोस्ट मानसून के अधिकारिक आंकड़ो के विश्लेषण से यह पाया गया हैं कि वर्ष 2016 व 2019 में क्रमशः 1348.36 व 1200.91 मिमी. की वर्षा के उपरांत पोस्ट मानसून जल स्तर 15.56 मी. व 13.92 मी. बढ़ा है जबकि वर्ष 2024 में 818.36 मिमी. की वर्षा पर 13.16 मी. बढ़ा है जो जिले की इस वर्ष की प्रभावी जल संरक्षण एवं प्रबंधन रणनीति को दर्शाता है। भू-जल की उपलब्धता वर्षा पर निर्भर करती है, क्योंकि जिले में बहुत कम पारगम्यता और खराब भण्डार क्षमता वाली कठोर चट्टानें है, इसके अलावा जिले के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में कॉमपेक्ट सेण्डस्टोन, सेल और बेसाल्टिक पठार है, जिनकी मध्यम से लेकर सौम्य ढाल के कारण भू-जल पुनर्भरण की क्षमता कम है, सतही जल प्रवाह अधिक रहता है। इस समस्या के स्थाई समाधान हेतु जिला कलेक्टर आलोक रंजन के नवाचार एवं कुशल मार्गदर्शन से मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन योजना के अन्तर्गत गत एक वर्ष में जिले में विभिन्न विभागों जैसे वन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, जलग्रहण विकास एवं भूसंरक्षण तथा जल संसाधन विभाग द्वारा जल संग्रहण हेतु अथक प्रयास किये गए है जो कि फोर वाटर्स अवधारणा आधारित हैं। जिसमे फसल को बढ़ाने और भू जल स्तर में सुधार हेतु वर्षा जल, सतही जल, भूजल एवं मिट्टी की नमी को संरक्षित करने के लिए एनिकट, तालाब, पक्का चौकडेम, परकोलेशन टेंक, पेरिफेरियल बण्ड, संकन गली पीट, अरदन चौकडेम, संकन पोण्ड, फॉर्म पोण्ड, खेत तलाई, सीसीटी सहित कुल 575 विभिन्न जल संग्रहण ढ़ाचों का निर्माण एवं मरम्मत कार्य (राशि रू. 14.71 करोड़) करवाये गए तथा सघन वृक्षारोपण अभियान (हरियालो राजस्थान) के अंतर्गत भूमि कटाव को रोकन हेतु सरकारी व गैर सरकारी संस्थााओं द्वारा 11.82 लाख पौधे लगाए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE