BREAKING NEWS
KHABAR : योगिनी एकादशी पर श्री श्याम दरबार में.. <<     गुना पुलिस का महा-एक्शन,धनिया व्यापारी के.. <<     BIG REPORT : ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता, मंदसौर.. <<     BIG NEWS : मोहन सरकार में दूसरी बार विधायकों ने कम.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के माल्याखेड़ी में आधी रात को.. <<     KHABAR : प्रभारी-मंत्री के दौरे से पहले ₹3 हजार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बांगरेड़ और सुबह का.. <<     कसरावद में बड़ा हादसा, देवला ब्रिज के पास नदी.. <<     KHABAR : स्कूल चलें हम के दावों की खुली पोल, शहडोल.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर किया.. <<     KHABAR : टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत व.. <<     KHABAR : राजस्थान के श्रीगंगानगर घटना के विरोध.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और.. <<     NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2025, 7:36 pm
BIG NEWS : राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने व ग्रामीणों पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पिता पुत्र चढ़े खाकी के हत्थे, एक बंदूक, चाकू व मोटर साईकिल जब्त, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डुंगला थाना पुलिस ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाले तथा बचाव में आये ग्रामीणों पर प्राणघातक हमला करने के मामले में फरार आरोपियों पिता पुत्र को गिरफतार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बन्दुक, धारदार चाकु व मोटरसाईकिल को जब्त किया है।
       
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि गत मंगलवार को थाना क्षैत्र के गांव बिलोदा-अरनेड रोड पर हुई राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार की घटना तथा बचाव में आये थाना सर्कल के बिलोदा गांव के ग्रामीणों पर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तारी करने के लिए एएसपी सरितासिंह के निर्देंशन एवं डीएसपी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी डूंगला  घेवरचन्द (उ.नि.) व जाब्ता हैड कानि. ललित कुमार, कानि.  ओमप्रकाश, तेजपाल व जितेन्द्र द्वारा घटना के आरोपियों प्रतापगढ़ जिले के पिथलवडी थाना छोटीसादडी निवासी 39 वर्षीय ईजराईल मोहम्मद उर्फ कालु पुत्र ईस्माईल मोहम्मद व 60 वर्षीय ईस्माईल मोहम्मद पुत्र नसीर मोहम्मद को  गिरफतार किया व आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध एक नाल टोपीदार बंदूक, एक धारदार चाकु तथा घटना में काम में ली गई मोटरसाईकिल को जप्त किया गया है। प्रकरण में अग्रीम अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE