शाजापुर। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर एवं तहसील विधिक सेवा समिति शुजालपुर में पैरालीगल वालेन्टियर्स नियुक्त किया जाना है। इनके द्वारा आम जनता एवं विधिक सहायता संस्थानों के मध्य सामंजस्य स्थापित कर विधिक सेवा का महत्पूर्ण कार्य किया जायेगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सिराज अली ने बताया कि पैरालीगल वालेंटियर्स के रूप में ऐसे व्यक्ति का चयन किया जाना है, जो स्वच्छ छवि वाले व्यक्ति हो, तथा समाज सेवा का कार्य करने के इच्छुक हो। साथ ही न्यूनतम योग्यता कक्षा 10 वी उर्तीण हो, किसी भी राजनैतिक दल के सदस्य ना हो। पैरालीगल वालेन्टियर्स के चयन के लिए प्राप्त आवेदनों में से विधि विद्यार्थी गैर सरकारी संगठनों के सदस्य, सामाजिक संगठनों के सदस्य, शिक्षक, सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारीगण, आगनवाडी कार्यकर्ता आदि जो समाजहित में कार्य करने की भावना रखते हो वे अपना आवेदन बायोडाटा निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज सहित सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय जिला न्यायालय परिसर शाजापुर में एवं तहसील विधिक सेवा समिति शुजालपुर में 31 जनवरी 2025 को सायं 05.00 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं। साक्षत्कार के लिए पात्र उम्मीदवारों को पृथक से सूचना इस प्राधिकरण द्वारा दी जायेगी। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अथवा तहसील विधिक सेवा समिति शुजालपुर में संपर्क कर सकते हैं।