BREAKING NEWS
KHABAR : योगिनी एकादशी पर श्री श्याम दरबार में.. <<     गुना पुलिस का महा-एक्शन,धनिया व्यापारी के.. <<     BIG REPORT : ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता, मंदसौर.. <<     BIG NEWS : मोहन सरकार में दूसरी बार विधायकों ने कम.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के माल्याखेड़ी में आधी रात को.. <<     KHABAR : प्रभारी-मंत्री के दौरे से पहले ₹3 हजार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बांगरेड़ और सुबह का.. <<     कसरावद में बड़ा हादसा, देवला ब्रिज के पास नदी.. <<     KHABAR : स्कूल चलें हम के दावों की खुली पोल, शहडोल.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर किया.. <<     KHABAR : टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत व.. <<     KHABAR : राजस्थान के श्रीगंगानगर घटना के विरोध.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और.. <<     NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2025, 8:05 pm
NEWS : भारतीय जनता पार्टी चित्तौड़गढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने अवैध बजरी खनन रोकने के लिए की कलक्टर आलोक रंजन से मुलाकात, डीएम ने मौके पर ही अधिकारियों को किया निर्देशित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी चित्तौड़गढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलक्टर आलोक रंजन, अतिरिक्त कलक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला परिवहन अधिकारी, खनिज अभियंता से अवैध बजरी नाके हटाने, लीज के पास ही चैकिंग कराने आदि को लेकर संयुक्त बैठक की। सरकार ने बजरी खनन व परिवहन के लिए नियम बनाए हुए हैं। लेकिन रोक के चलते बजरी का अवैध खनन व परिवहन बढ़ने के कारण सरकारी नियम भी बेअसर हो गए। जिसका सबसे बड़ा नुकसान सरकार व भवन निर्माताओं को उठाना पड़ रहा है। आम आदमी को बजरी का तिगुना चौगुना भुगतान करना पड़ रहा है। सरकार की रोक के बाद माफियाओं द्वारा बजरी के दाम कई गुना बढ़ा दिए। अवैध बजरी के पूरे खेल का लाभ केवल बजरी माफियाओं को मिल रहा है। प्रतिनिधि मंडल में डुंगरपुर जिला प्रभारी कमलेश पुरोहित, जिला महामंत्री रघु शर्मा, रणजीत सिंह भाटी, प्रदेशाध्यक्ष कार्यक्रम प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव, अनंत समदानी, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, गौरव त्यागी, बस्सी मंडल अध्यक्ष गोपाल चौबे,मंडल महामंत्री सोहन खटीक, जगदीश भांड, प्रिंस शर्मा, जगदीश शोकिया, छोटू धाकड़ आदि उपस्थित थे। 
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बजरी व्यापार में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं अवैध नाके हटाने बेनामी पर्चियों से एकत्रित की जा रही अवैध राशि वसुलने पर ठोस अंकुश लगाने हेतु अतिरिक्त कलेक्टर रामचंद्र खटीक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, जिला परिवहन अधिकारी सुमन डेलु, खनिज अभियंता मो सिद्धिकी को ठोस कार्यवाही के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE