नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के आदेश पर नीमच शहर में स्थित 4 फर्म के निरीक्षण किए गए और कुल 6 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु लिए गए जिसमें फर्म अर्पित एजेंसीज वीर पार्क रोड नीमच से एक नमूना गौक्रिष घी पैक, फर्म वैभव एजेंसी मूलचंद मार्ग नीमच से एक नमूना श्री वल्लभ देसी घी पैक, श्री श्याम दूध डेयरी भोलाराम कंपाउंड मूलचंद मार्ग नीमच से एक नमूना घी लूज व फर्म मुकुल कनफेक्शनरी नया बाजार नीमच से एक नमूना क्रिस्टल जेली कनफेक्शनरी पैक, एक नमूना एमके डॉलर कोकोनट स्वीट कनफेक्शनरी पैक व एक नमूना केमको चूइंग गम पैक के लिए गये। जिनको जांच हेतु भोपाल व इंदौर प्रयोगशाला को भेजा जाएगा। जांच रिपोर्टें प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही ही जाएगी। इस तरह की कार्रवाई जिले में निरन्तर जारी रहेगी।