गुना। पहली बार मध्य प्रदेश राज्य सीनियर महिला हॉकी चौंपियनशिप 20 25 का शुभारंभ किया गया इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि गुना पुलिस अधीक्षक संजीव सिंह और नगर पालिका के उपाध्यक्ष धर्म सोनी रहे। उद्घाटन कार्यक्रम में शारदा विद्यालय, एवं नवयुग विद्यालय ने शानदार बैंड की धुन प्रस्तुत की दबब के छात्रों ने मुख्य अतिथि पुलिस अधिक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वहीं कन्या शासकीय विद्यालय की छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति की। प्रथम मैच शिवपुरी और नीमच के मध्य खेला गया जिसमें शिवपुरी ने नीमच को 15 गोल से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया प्रतियोगिता का दूसरा मैच देवास एवं बैतूल के मध्य खेला गया जिसमें बैतूल ने मेंच को जीतकर अगले राउन्ड में प्रवेश किया। यह प्रतियोगिता 15 जनवरी तक आयोजित की जाएगी लंबे अंतराल के बाद हॉकी प्रतियोगिता आयोजित होने से शहर की खेल प्रेमी जनता में काफी उत्साह और उमंग देखी जा रही है।