BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले के माल्याखेड़ी में आधी रात को.. <<     KHABAR : प्रभारी-मंत्री के दौरे से पहले ₹3 हजार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बांगरेड़ और सुबह का.. <<     कसरावद में बड़ा हादसा, देवला ब्रिज के पास नदी.. <<     KHABAR : स्कूल चलें हम के दावों की खुली पोल, शहडोल.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर किया.. <<     KHABAR : टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत व.. <<     KHABAR : राजस्थान के श्रीगंगानगर घटना के विरोध.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और.. <<     NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2025, 12:53 pm
KHABAR : मुख्‍यमंत्री ने वीसी के माध्‍यम से की जनकल्‍याण अभियान की समीक्षा, डॉ. मोहन यादव ने कहा- जनकल्‍याण शिविरों में शतप्रतिशत पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्‍यमंत्री जनकल्‍याण अभियान के तहत आयोजित शिविरों में शतप्रतिशत पात्र हितग्राहियों को योजनाओ का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। साथ ही घर-घर सर्वे कर, पात्र हित‍ग्राहियों को चिन्हित कर उन्‍हें भी योजनाओं का लाभ दिलाए। य‍ह निर्देश मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने शुक्रवार को वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से सभी जिलों के अधिकारियों को दिए। वीसी में मुख्‍यमंत्री ने 12 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाले युवा दिवस कार्यक्रम सूर्य नमस्‍कार कार्यक्रम, मंकर संक्राति पर्व पर किए जाने वाले प्रबंधों, स्‍वामी विवेकानंद युवा शक्ति‍ मिशन के शुभारंभ कार्यकम की तैयारियों, धान, उपार्जन की प्रगति एवं मुख्‍यमंत्री जनकल्‍याण अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की।

नीमच के एनआईसी कक्ष में विधायक दिलीप सिह परिहार, अनिरूद्ध मारू, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जन सिह चौहान, कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा, एसपी अंकित जायसवाल, नगरपालिका अध्‍यक्ष स्‍वाति चौपडा सहित कुकडेश्‍वर, जावदएवं अन्‍य नगर परिषदों के अध्‍यक्ष जिला पंचायत सीईओ अरविंद डामोर सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थि‍त थे।

इस वीडियों कांफ्रेसिंग में विधायक मनासा अनिरूद्ध मारू ने मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव को नीमच जिले में हुए नवाचारों से अवगत कराते हुए बताया, कि राजस्‍व महाअभियान के तहत नीमच जिले में सभी ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को विशेष ग्राम सभाए आयोजित की गई  और इन ग्राम सभाओं में जिले में 136 परंपरागत रास्‍ता विवादों का निराकरण कर, मौके पर से रास्‍ता खुलवाया गया है।

विधायक मारू ने मुख्‍यमंत्री जी को अवगत कराया कि नीमच जिले में प्रशासन द्वारा अन्‍य समीपस्‍थ जिलों से चिकित्‍सकों की व्‍यवस्‍था कर, जिले में तहसील स्‍तर पर दिव्‍यांग स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे है। इन शिविरों में मेडिकल बोर्ड के माध्‍यम से अब तक एक हजार दिव्‍यांगजनों को दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र प्रदान कर लाभांवित किया गया है। इस वीडियों कांफ्रेंसिंग में उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को जनसंपर्क विभाग द्वारा मुख्‍यमंत्री जनकल्‍याण अभियान, जनकल्‍याण पर्व से संबंधित पुस्‍तक एवं फोल्‍डर भी वितरित किए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE