बागली। उदयनगर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत हाई स्कूल देवनालिया व मिडिल स्कूल देवनालिया के छात्र छात्राओं का अनुभूति कैंप महिगांव डेम के पास आयोजित हुआ।
एको पर्यटन बोर्ड मध्य प्रदेश शासन की ओर से वन विभाग के माध्यम से वन मंडल अधिकारी अमित कुमार चौहान,एसडिओ अमित सोलंकी के मार्गदर्शन एवं उदयनगर वन क्षेत्र परिक्षेत्र अधिकारी बिशन सिंह मौर्य व पुंजापुरा रेंजर नाहर सिंह भूरिया कि उपस्थित में अनुभूति कैंप का आयोजन किया गया।
अनुभूति केंप में 120 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें सभी छात्र-छात्राओं को जंगल भ्रमण के दौरान वन्य प्राणी सुरक्षा संवर्धन जंगली जड़ी बूटी औषधियां पौधों की कीट पतंगे जलचर प्राणियों के बारे में जानकारी दी गई तथा बच्चों को पर्यावरण और जैविविधता के बारे में विस्तार से बताया गया एवं जानकारी दी गई सभी छात्र-छात्राओं को जनरल नॉलेज एवं जंगल से जुड़ी जानकारियां दी गई एवं बाद में प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता एवं डांस प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ जिसमें प्रथम अनमोल डोडवे द्वितीय संतोष माली एवं तृतीय कृष्णा चौहान व चतुर्थ नंबर पर राधिका बारिया रहे।