BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले के माल्याखेड़ी में आधी रात को.. <<     KHABAR : प्रभारी-मंत्री के दौरे से पहले ₹3 हजार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बांगरेड़ और सुबह का.. <<     कसरावद में बड़ा हादसा, देवला ब्रिज के पास नदी.. <<     KHABAR : स्कूल चलें हम के दावों की खुली पोल, शहडोल.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर किया.. <<     KHABAR : टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत व.. <<     KHABAR : राजस्थान के श्रीगंगानगर घटना के विरोध.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और.. <<     NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2025, 2:09 pm
KHABAR : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के लिए निकाली मशाल रैली, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। कसरावद अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में ग्राम ओझरां में 14 जनवरी से 17 जनवरी तक चार दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा, 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का आयोजन होगा। संपूर्ण कार्यक्रम शांतिकुंज हरिद्वार की दीक्षित एवं प्रशिक्षित टोली द्वारा संपन्न कराया जाएगा। 


इस भव्य आयोजन के पूर्व जन जागरण के उद्देश्य से ग्राम में शुक्रवार को स्थानीय गायत्री परिजन एवं ग्रामवासियों के सहयोग से मशाल रैली निकाली गई। इसमें आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों युवक-युवतियों ने भागीदारी की। रैली में शामिल युवा कार्यकर्ता भाई बहन  श्ज्ञान यज्ञ की लाश मशाल, सदा जलेगी सदा जलेगीश्  का दिव्य उदघोष करते चल रहे थे। 


गायत्री परिवार के जिला समन्वयक जोगीलाल मुजाल्दे ने बताया कि इस मशाल रैली के माध्यम से आगामी कार्यक्रम का युवा शक्ति द्वारा जोरदार शंखनाद किया गया। स्थानीय गायत्री प्रज्ञा पीठ के पुरोहित हरीराम पटेल ने बताया कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन प्रातः 11 बजे से भव्य एवं दिव्य कलशयात्रा के माध्यम से इस चार दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। शाम में प्रतिदिन 07 से 10ः30 बजे तक संगीतमय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का वाचन  होगा। 


15 जनवरी को प्रातः 06 से 07 बजे तक जप , ध्यान, साधना एवं प्रज्ञा योग होगा। प्रातः 08 बजे 12 बजे तक से देव आह्वान एवं  24 कुण्डीय यज्ञ होगा। यज्ञ में पुंसवन, नामकरण एवं अन्नप्राशन संस्कार निरू शुल्क कराए जाएंगे। दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक नारी सशक्तिकरण गोष्ठी होगी।  


16 जनवरी को यज्ञ में मुण्डन, शिखा स्थापना एवं विद्यारंभ संस्कार निरू शुल्क होंगे। दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक युवा गोष्ठी’का आयोजन होगा। 17 जनवरी को 24 कुण्डीय यज्ञ की पूर्णाहुति एवं टोली की विदाई होगी। इस अवसर पर यज्ञोपवीत एवं महत्वपूर्ण दीक्षा संस्कार संपन्न होंगे। शाम में 07 बजे 10ः30 बजे तक ’कन्या कौशल शिविर का विशेष आयोजन होगा। 


युवा कार्यकर्ता बलीराम पटेल एवं मुरारी पटेल ने बताया कि एक प्रचार वाहन के माध्यम से संपूर्ण तहसील क्षेत्र में कार्यक्रम का जोर शोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। ओझरा के ग्रामवासियों ने आसपास के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE