BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले के माल्याखेड़ी में आधी रात को.. <<     KHABAR : प्रभारी-मंत्री के दौरे से पहले ₹3 हजार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बांगरेड़ और सुबह का.. <<     कसरावद में बड़ा हादसा, देवला ब्रिज के पास नदी.. <<     KHABAR : स्कूल चलें हम के दावों की खुली पोल, शहडोल.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर किया.. <<     KHABAR : टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत व.. <<     KHABAR : राजस्थान के श्रीगंगानगर घटना के विरोध.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और.. <<     NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2025, 2:11 pm
BIG NEWS : श्रीराम मंदिर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, बोले- आज का दिन हिंदू समाज के लिए ऐतिहासिक, कांग्रेस विधायक के बयान और जिला अध्यक्षों की सूची में देरी पर कही यह बात, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा टीटी नगर के श्रीराम मंदिर पहुंचे और भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा दृ हिंदू पंचाग के मुताबिक आज के दिन 500 सालों के संघर्ष के बाद लाखों लोगों के बलिदान के बाद करोड़ की आहुति के बाद रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा हुई। आज के ही दिन अयोध्या में रामलला विराजमान हुए थे। आज द्वादशी का दिन पूरी दुनिया के लिए सकल हिंदू समाज के लिए समस्त भारतीयों के लिए ऐतिहासिक है। एक वर्ष पूर्ण होने पर देश के सभी राम मंदिरों में सभी धार्मिक स्थलों में भारतीय सभी समाज के लोग भगवान राम लाल प्राण प्रतिष्ठा के 1 वर्ष के उत्सव पर त्यौहार की तरह मना रहे हैं। आज का दिन दीपावली का उत्सव बनेगा। हर घर में दीपक जलाएंगे, राम ध्वज लगाएंगे। आज के दिन को और उत्साह के साथ त्यौहार की तरह बनाएंगे।


कांग्रेस का चरित्र दोहरा
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के बयान (कांग्रेसी हिंदुओं के त्योहारों में नहीं जाते) पर वीडी शर्मा ने कहा- कांग्रेस का दोहरा चरित्र है। वह क्या बताएंगे जो पाकिस्तान की जीतने पर जश्न मनाते हैं। पाकिस्तान परस्ती की बात करते हैं। यह छल कपट है तुष्टिकरण की राजनीति है। कांग्रेस का मूल जनता जानती है। अरे तुम्हारा मन क्या है, तुम्हारा भाव क्या है, जनता जानती है। तुम्हारे कहने से क्या। गांधी और अंबेडकर के विचारों को कांग्रेस अपना नहीं पाई। उनके विचारों को अपनाने का काम बीजेपी और नरेंद्र मोदी ने किया है।


प्रक्रिया पूरी होने पर दी जाएगी जानकारी
जिला अध्यक्ष की सूची में देरी और अंदरुनी बवाल पर वीडी शर्मा ने कहा कि-बीजेपी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। पंच सरपंच से लेकर प्रधानमंत्री तक सभी काम कर रहे हैं। सेवक की भूमिका में काम कर रहे हैं। पद्धति के अनुरूप बीजेपी काम करती है इसलिए संगठन का पर्व ऐतिहासिक तौर पर मनाया गया। संवाद और समन्वय किया गया। समय के मुताबिक कहां, कब होगा सबको खबर होगी। 29 तारीख को बैठने वाले थे लेकिन दिल्ली में बैठक हो गई। एक-दो दिन लेट हो जाए तो इसका मतलब यह नहीं है कि कुछ भी बोला जाए। प्रक्रिया को पूर्ण करने का काम कर रहे हैं जब भी प्रक्रिया पूरी होगी जानकारी दी जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE