BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले के माल्याखेड़ी में आधी रात को.. <<     KHABAR : प्रभारी-मंत्री के दौरे से पहले ₹3 हजार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बांगरेड़ और सुबह का.. <<     कसरावद में बड़ा हादसा, देवला ब्रिज के पास नदी.. <<     KHABAR : स्कूल चलें हम के दावों की खुली पोल, शहडोल.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर किया.. <<     KHABAR : टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत व.. <<     KHABAR : राजस्थान के श्रीगंगानगर घटना के विरोध.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और.. <<     NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2025, 2:34 pm
KHABAR : अजब एमपी की गजब पुलिस, सड़क पर पैदल जा रहे शख्स का काटा चालान, मामले ने पकड़ा तूल तो एसडीओपी बोले-आवेदक की शिकायत झूठी, पढे़ खबर 

Share On:-

पन्ना। जिले के अजयगढ़ थाना अंतर्गत क्षेत्र में पैदल चल रहे युवक पर हेलमेट न लगाने को लेकर 300 रुपए का चालान काटने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आवेदक की शिकायत के बाद एसडीओपी को मामले की जांच सौंपी गई है। वहीं एसडीओपी अजयगढ़ राजीव सिंह भदौरिया का कहना है कि आवेदक की शिकायत झूठी है।


क्या है मामला
एक युवक सुशील कुमार शुक्ला के द्वारा एसपी कार्यालय में एसपी को एक लिखित शिकायती आवेदन सौंप कर शिकायत की थी कि वह विगत 4 जनवरी को अपनी बेटी के जन्मदिन का निमंत्रण देने बहादुरगंज की तरफ जा रहा था। तभी वापस आते समय पीछे की तरफ से पुलिस की गाड़ी ने उसे रोक लिया और चार-पांच पुलिसकर्मी उसे जबरन गाड़ी में बैठकर अजयगढ़ थाना ले आए। जहां काफी देर तक उसे बैठाए रहे और उसके साथ अभद्रता की। जब उसने कहा कि उसे अपनी बेटी के जन्मदिन का केक कटवाने जाना है। तो पुलिस द्वारा टारगेट पूरा करने के चक्कर में एक अज्ञात मोटरसाइकिल का नंबर लिखकर युवक का हेलमेट न लगाकर वाहन चलाने का 300 रुपए का चालान काट दिया। वहीं शिकायत के बाद उक्त मामले ने तूल पकड़ लिया और मीडिया की सुर्खियों में बन गया। जिसके बाद मामले की जांच एसडीओपी अजयगढ़ राजीव सिंह भदोरिया को सौंप गई।


बतादें कि, मामले में जब एसडीओपी अजयगढ़ राजीव सिंह भदोरिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उक्त मामले की जांच की गई है। आवेदक के द्वारा जो शिकायत की गई थी वह फर्जी है। उन्होंने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान शिकायतकर्ता अजयगढ़ के ही किसी व्यक्ति की बाइक को लिए हुए था और हेलमेट भी नहीं लगाया था। जिसके चलते उसका 300 रुपए का चालान काटा गया था। हालांकि पुलिस ने जांच करके अपने अधिकारियों को बचा लिया और पूरे मामले पर लीपापोती कर ली। लेकिन सवाल यह है कि बुजुर्ग आखिरकार परेशान नहीं होता तो एसपी ऑफिस शिकायत करने क्यों पहुंचता।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE