BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले के माल्याखेड़ी में आधी रात को.. <<     KHABAR : प्रभारी-मंत्री के दौरे से पहले ₹3 हजार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बांगरेड़ और सुबह का.. <<     कसरावद में बड़ा हादसा, देवला ब्रिज के पास नदी.. <<     KHABAR : स्कूल चलें हम के दावों की खुली पोल, शहडोल.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर किया.. <<     KHABAR : टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत व.. <<     KHABAR : राजस्थान के श्रीगंगानगर घटना के विरोध.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और.. <<     NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2025, 3:27 pm
KHABAR : चाइनीज मांझे के साथ तीन पकड़ाए, ऑनलाइन खरीदने की बात आई सामने, एक युवक पहले भी हो चुका था गिरफ्तार, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। योगितागंज पुलिस ने चायनीज मांझे के साथ तीन आरोपियों पर कार्रवाई की है। पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि आरोपी अवैध रूप से चायनीज मांझा बेच रहे हैं। पूछताछ में यह सामने आया कि उन्होंने मांझा ऑनलाइन मंगवाया था।


संयोगितागंज टीआई सतीश पटेल ने बताया कि अवैध चायनीज मांझे की खरीदी-बिक्री रोकने के लिए पुलिस की एक टीम को सक्रिय किया गया था। सूचना के आधार पर पुलिस ने एमवाय गेट के पास एक व्यक्ति को पकड़ा, जिसके पास प्लास्टिक के थैले में प्रतिबंधित चायनीज धागा था। पुलिस ने कुल 600 रुपए कीमत का 3 रोल चायनीज धागा जब्त किया। आरोपी ने अपना नाम अनुराग बताया और बताया कि उसने यह धागा अपने साथी शफीक और एक नाबालिग से खरीदा था।


पुलिस ने दोनों को पकड़ा और उनके पास से एक और चायनीज मांझा रोल जब्त किया। पूछताछ जारी है।


छत्रीपुरा में भी पकड़ा गया था
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शरीफ कुछ दिनों पहले ही छत्रीपुरा थाने में चाइनीज मांझे के मामले में गिरफ्तार हो चुका था। इसके बाद वह मांझा बेचने के लिए सामने ना आकर अपने साथी के मदद से मांझा बेच रहा था।


ऑनलाइन खरीदी की बात सामने
टीआई ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ चल रही है। अभी तक की पूछताछ में वह बार- बार अलग-अलग जगह से मांझा लाने की बात कह रहा है। उसने ये भी बताया कि ये मांझा उसने ऑनलाइन बुलवाया है। अब इस मामले में जानकारी निकाली जा रही है कि उसने मांझा कहा से खरीदा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE