BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले के माल्याखेड़ी में आधी रात को.. <<     KHABAR : प्रभारी-मंत्री के दौरे से पहले ₹3 हजार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बांगरेड़ और सुबह का.. <<     कसरावद में बड़ा हादसा, देवला ब्रिज के पास नदी.. <<     KHABAR : स्कूल चलें हम के दावों की खुली पोल, शहडोल.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर किया.. <<     KHABAR : टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत व.. <<     KHABAR : राजस्थान के श्रीगंगानगर घटना के विरोध.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और.. <<     NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2025, 3:29 pm
BIG REPORT : धार्मिक आयोजनों में चोरी करने वाली महिला गैंग पकड़ाई, जैन समाज के चल समारोह से 9 सोने की चेन चुराई थी, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। कोहेफिजा पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने की चेन सहित घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त किया है। महिला चोरों ने हाल ही में शहर में जैन समाज द्वारा निकाले गए चल समारोह में नौ सोने की चेन चोरी की थीं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की चेन बरामद कर ली है।


गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान अंजली 30 साल, नगमा नायडू 30 साल, ज्योति गोला 35 साल, मधु नायडू 30 साल सभी अम्बेडकर नगर नई दिल्ली को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.25 लाख रुपए कीमत की लूटी गई सोने की चेन, घटना में प्रयुक्त 12 लाख रुपए कीमत की मारुति कार जब्त की है।


8 जनवरी को दर्ज की गई थी एफआईआर
कोहेफिजा पुलिस ने बताया कि प्रेमलता यादव निवासी कोहेफिजा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8 जनवरी की शाम करीब 6.30 बजे घर से लालघाटी जा रही थी। इस दौरान भूत बंगले के पास एक महिला आई और पंचवटी का पता पूछा। उसके साथ आई अन्य महिलाओं ने मेरे साथ मारपीट करते हुए मेरे गले से सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


सीसीटीवी कैमरों की मदद से खुलासा
टीम गठित कर घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर गांधी नगर से आरोपियों को वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरोह का एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अंजली सिंह, नगमा नायडू, ज्योति गोला और मधु नायडू निवासी अम्बेडकर नगर नई दिल्ली को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपियों ने महिला से चेन लूटना बताया।


धार्मिक आयोजनों में सक्रिय रहती हैं
आरोपी देशभर के जिलों और राज्यों में भागवत कथा, जुलूस, धार्मिक आयोजन, मंदिर प्रोग्राम में चोरी करते हैं। पुलिस आरोपियों से शहर में अन्य धार्मिक आयोजन में धार्मिक स्थलों पर हुई चोरी की घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। आरोपियों ने ओडिशा, दिल्ली, धार, सहित अन्य जिलों और राज्यों में भी वारदात को अंजाम देना बताया। आरोपियों से पहले से आपराधिक रिकॉर्ड हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE