नीमच। शहर में इनरव्हील क्लब और इनरव्हील डायमंड के संयुक्त तत्वाधान में मंगलम रिसोर्ट पर 40 वे मंडल अधिवेशन का सुबह डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मीनाक्षी शर्मा द्वारा भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत इनरव्हील प्रार्थना से हुई। इसके बाद आगंतुक अतिथियों ने मां शारदे और गोल्डी ओलिवर के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मोटिवेशनल स्पीकर एडवोकेट दीपशिखा रावल ने अपना उद्बोधन दिया।
इस अवसर पर रे क्रॉस के कोऑर्डिनेटर सत्येंद्र राठौर थैलेसीमिया के प्रति जागरूकता को लेकर उपस्थित जनों को संबोधित किया। द्वितीय सत्र में बिजनेस सेशन और 2025-26 की टीम की घोषणा की जाएगी। बताते चलें कि इनरव्हील क्लब नीमच और इनरव्हील डायमंड द्वारा दो दिवसीय गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन नीमच में किया जा रहा है। नीमच अध्यक्ष तृप्ति दुआ ने बताया कि इनरव्हील की स्थापना के 101 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। बीती कल 10 जनवरी को इनरव्हील डे पर रोटरी हॉल में क्लब द्वारा 16 साइकिल, 6 व्हीलचेयर और 3 सिलाई मशीन जरूरतमंदों को प्रदान की गई थी। आज के कॉन्फ्रेंस में मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से लेकर गुजरात तक के 57 क्लबों की 250 सदस्याएं हिस्सा ले रही है। बीती रात पीडीसी मीटिंग और कल्चर प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन माधुरी चौरसिया और सपना जैन ने किया।