दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया में वन मंडल अधिकारी मोहम्मद मांज के निर्देशन में एवं उप वनमंडल अधिकारी प्रिती शाक्य के मार्गदर्शन में रेंजर विनिता सूर्यवंशी ने वन विभाग की ओर से छात्रों को जंगल के प्रति जागरूक करने, जंगल के महत्व और वन्य प्राणियों की जानकारी देने के लिए वन परिक्षेत्र दतिया में पतारा जंगल में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में दतिया के विभिन्न शासकीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं को दतिया के पतारा जंगल का भ्रमण करवाया और छात्रों को भ्रमण के दौरान पेड़ों की प्रजातियां, उनके महत्व, वन्य प्राणी और उनके व्यवहार के बारे में बताया।कार्यक्रम के दौरान रेंजर विनिता सूर्यवंशी ने छात्रों को अपने जीवन मे लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने के लिए टिप्स दिए।यहां दिन भर की गतिविधियों पर आधारित क्विज प्रतियोगिता भी रखी। जिसमें विजेता छात्रों को इनाम भी मिले। जंगल भ्रमण पर गए सभी लोगों ने पर्यावरण और जंगल की सुरक्षा करने की शपथ भी ली।इस दौरान वन विभाग अधिकारी और स्टाफ मौजूद रहा।