मंदसौर। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के ग्रुप कैप्टन संजय दीक्षित द्वारा बताया गया कि मन्दसौर जिले में निवासरत सभी भूतपूर्व सैनिक/विधवाओं/वीर नारियों और आश्रितो से मिलने एवं वार्तलाप करने हेतु ब्रिगेडियर अरुण नायर, सेना मैडल (से.नि.) संचालक संचालनालय सैनिक कल्याण मध्यप्रदेश आगामी 15 और 16 जनवरी 2025 को जिले के भ्रमण पर रहेंगे। गांधीसागर जल विद्युत गृह में 15 जनवरी दोपहर 4.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक, 16 जनवरी को सीतामऊ में प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक और जिला सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर मंदसौर में दोपहर 3.00 बजे से 4.00 बजे तक पधारेगें। मंदसौर एवं नीमच जिले के सभी भूतपूर्व सैनिकों/विधवाओं/वीर नारियों और आश्रितों से आग्रह है कि आप संचालक से भेंट करने के लिए समय पर पधारे।