शाजापुर। थाना कालापीपल क्षेत्र में खंबा नंबर 175 के पास एक महिला ट्रेन से गिरकर घायल हो गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 10-01-2024 को शाम 04 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कालापीपल थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक राहुल चौहान एवं पायलेट बाबूलाल बागरी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि कालापीपल और जावड़ी स्टेशन के बीच एक महिला ट्रेन से गिरकर घायल हो गयी थी। डायल-112 स्टाफ ने घायल महिला चीतन बाई पति मांगीलाल निवासी जोबरिया भील को एफ़ आर व्ही वाहन से ले जाकर कालापीपल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहाँ से प्राथमिक उपचार उपरांत महिला को भोपाल रिफर किया गया।