मंदसौर। गणतंत्र दिवस पर अपने दायित्वों के उत्कृष्ट निर्वहन करने वाले जिले के कुल 84 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृत, 24 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को कलेक्टर मंदसौर अदिति गर्ग द्वारा कुशाभाऊ ऑडिटोरियम में तथा 60 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक मंदसौर अभिषेक आनंद द्वारा जिला पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर में किया गया सम्मानित।
आज दिनांक 27.01.25 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के थाना/चौकी एवं कार्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 84 अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। जिसमें दिनांक 26.01.25 को कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में 24 अधिकारी कर्मचारियों को कलेक्टर मंदसौर अदिति गर्ग द्वारा पुरस्कृत किया गया जबकि दिनांक 27.01.25 को जिला पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर पर 60 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक मंदसौर अभिषेक आनंद द्वारा सम्मानित किया गया। इस प्रकार मंदसौर जिले के थाना/चौकी एवं कार्यालयों के कुल 84 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य कर अपने दायित्वों का निर्वहन करने पर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।