BREAKING NEWS
KHABAR : महावीर पथ की नाली बनी नाला, गंदे पानी में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रेम संबंध विवाद में मारपीट, इलाज के.. <<     मनासा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, चुनाव.. <<     उज्जैन के तराना में विश्व हिन्दू परिषद का तीन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, अपने.. <<     शिवपुरी में राजस्व विभाग का बड़ा.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल, बैंक से मिले अतिरिक्त 1.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में पहुंचा किन्नर विवाद,.. <<     शाजापुर के नूरमंडी में मोहर्रम को लेकर पुलिस.. <<     KHABAR : नए शिक्षा सत्र के पहले दिन ही हड़लायकला और.. <<     BIG NEWS : पहले समझौता, फिर साजिश, खेत में बुलाकर कर.. <<     KHABAR : रेलवे चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से यात्री.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की एंट्री में देरी, एमपी में प्री.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ की रेलवे कॉलोनी और कर्मचारी का.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर्व को लेकर मनासा थाना परिसर में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर सरवानिया में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 18, 2025, 10:18 am
BIG NEWS : एमपी में भीषण हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक और पिकअप को मारी टक्कर, 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 15 से ज्यादा घायल, पढे़ खबर 

Share On:-

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार डंपर ने बाइक और पिकअप लोडिंग वाहन को टक्कर मार दी। इस घटना में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहा है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों के परिजनों ने सड़क पर जमा लगा दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है।


यह पूरा मामला देहात थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, भिण्ड इटावा रोड जवाहरपुर के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक और लोडिंग पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही जान चली गई। जबकि 17 लोग घायल हुए है। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है।


बताया जा रहा है कि भावनी पुरा निवासी गिरीश वंसल अपनी बहन के घर जवाहरपुर गांव में अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ भात पहिनाए कर वापस जा रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। घटना को लेकर परिजनों में आक्रोश है, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सहित पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल परिजनों को समझाइश दी जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE