BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 18, 2025, 1:48 pm
BIG NEWS : नीमच के कलेक्टोरेट चौराहा पर आम आदमी पार्टी का अनूठा प्रदर्शन, अगरबत्ती जलाकर उठाई ये बड़ी मांग, दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बुलंद की आवाज, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अगरबत्ती जलाकर नीमच के कलेक्ट्री चौराहा पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यहां यातायात सुरक्षा को लेकर सर्कल बनाने और नियमित रूप से यातायात कर्मियों की ड्यूटी लगाने की मांग की। अगरबत्ती जलाकर प्रदर्शन करने का यह अनूठा तरीका था। 
गौरतलब है कि इस चौराहे से हाईवे गुजरता है। कई प्रशासनिक कार्यालय के साथ मेडिकल कॉलेज, स्कूल आदि यहां पर स्थित है। भविष्य में जिला न्यायालय भी यहां पर आएगा। नजदीक में स्कीम नंबर 36 कॉलोनी है और ग्रामीण अंचलों के रास्ते भी निकलते हैं। रिहायसी इलाका भी इस क्षेत्र में पड़ता है। खास बात यह है कि वीआईपी का मूवमेंट बना रहता है। चित्तौड़गढ़, मंदसौर, जावद और छोटीसादड़ी तरफ जाने वाली बसों का यहां स्टॉपेज भी रहता है। भारी वाहन यहां से गुजरते हैं। शहर का व्यस्ततम मार्ग होने से इस चौराहा पर कई हादसे हो चुके हैं। 
आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों का कहना था कि यह इलाका दुर्घटनाओं की दृष्टि से नीमच का डेंजर जोन बन चुका है। जिसकी वजह से‌ लोगों की जान का खतरा बना रहता है। अगरबत्ती जलाकर हम सांकेतिक प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन का ध्यान दिलाते हुए मांग करते हैं कि भविष्य में कोई बड़ा हादसा ना हो। इसके लिए जिला प्रशासन और यातायात विभाग द्वारा उचित व्यवस्था की जाए। सर्कल के साथ-साथ यातायात पॉइंट स्थापित किया जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE