BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 18, 2025, 4:18 pm
KHABAR : आम आदमी पार्टी का प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जंगी प्रदर्शन, इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा- भाजपा ने अन्नदाता किसानों के साथ की वादाखिलाफी, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। भाजपा प्रदेश में सत्ता में आने के लिए साम, दंड, भेद, वादाखिलाफी की राजनीती करती है और प्रदेश के मतदाताओं से झूठे वादे कर सत्ता में काबिज होती है ,यह इससे प्रमाणित होता है की प्रदेश की  डबल इंजन  की मोदी यादव सरकार ने अपने मध्यप्रदेश संकल्प पत्र 2023 में अन्नदाता किसान बंधुओ से वादा किया था की सत्ता में आते ही हम गेंहू का समर्थन  मूल्य एवं बोनस मिलाकर 2700 रूपये देंगे और धन का 3100 रूपये प्रति किवंटल ,लेकिन बड़ा दुखद पहलु है की आज सत्ता में आये भाजपा को एक साल से ऊपर हो गया है लेकिन आज दिनाँक  तक भाजपा की डबल इंजन मोदी यादव सरकार अपने संकल्प पत्र के वादे अनुसार गेंहू और धान का मूल्य नहीं दे पाई है ,उक्त कटाक्ष करते हुए  आम आदमी पार्टी  के प्रदेश प्रवक्ता इंजी नवीन कुमार  अग्रवाल ने भाजपा की डबल इंजन मोदी यादव सरकार  पर तंज कसा है। आज आम आदमी पार्टी ने अपने प्रदेश व्यापी  आंदोलन के तहत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर किसानो के समर्थन  में गेंहू और धन का क्रमश 3000 रूपये एवं 3100 रूपये प्रति किवंटल का मूल्य किसानो को देने की मांग के साथ जंगी विरोध प्रदर्शन कर मुक्यमंत्री के नाम से ज्ञापन दिए एवं मांग की की तुरंत किसानों को वादे अनुसार मूल्य दिया  जावे अन्यथा आम आदमी पार्टी  को अग्र आंदोलन करना पड़ेगा। 
ज्ञापन में उल्लेख किए गया है की भाजपा के मध्यप्रदेश संकल्प पत्र  2023 में मोदी की गारंटी भाजपा का भरोसा विधानसभा चुनाव  के समय भाजपा की डबल इंजन सरकार ने किसानो से वादा किया था की हम सत्ता में आने के बाद गेंहू एवं धान का समर्थन मूल्य एवं बोनस मिलाकर क्रमश गेंहू का 2700 रूपये एवं धान का 3100 रूपये का भुगतान अन्नदाता किसान को करेंगे। लेकिन बड़ा खेदजनक है की वर्तमान में  आपके द्वारा  गेंहू एवं धान का  जो मूल्य घोषित किया  गया है वो आपके संकल्प पत्र से बहुत दूर है और संकल्प पत्र में किये गए वादे से किसानो के साथ वादा खिलाफी है। 
साथ ही वर्तमान में गेहूं की लागत मूल्य की गणना करने पर ज्ञात होता है की अगर आप 2700 रूपये भी आम आदमी पार्टी की मांग के बाद आपके संकल्प पत्र अनुसार किसानों को  देते  है तो वो नाकाफी है , क्योँकि वर्तमान में खाद ,बिजली ,बीज , श्रम , डीजल , हंकाई का अगर आंकलन किया  जाए तो वो प्रति क्विंटल लगभग 3000 रूपये के आसपास आता है। ऐसी स्थिति में लागत मूल्य भी न मिल पाने से किसान कर्जदार होता जा रहा है। 
भाजपा की डबल इंजन सरकार ने चुनाव  के दौरान प्रदेश में किसानों की माली हालत सुधारने का वादा किया था और इसके लिए फसलों के उचित दाम देने का वादा किया  था लेकिन भाजपा ने चुनाव जीतने के बाद अभी तक किसानों के हित में गेहूं और धान का उचित मूल्य घोषित नहीं किया  है जिसके कारण किसान ने जो भरोसा भाजपा के संकल्प पत्र के ऊपर कर भाजपा के पक्ष में मतदान किया था वो टूटता नजर आ रहा है और किसान अपने आप को मतदान करने के बाद ठगा हुआ महसूस कर रहा है।  
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई  है की अतिशीघ्र गेहूं का मूल्य 3000 रूपये एवं धान का  मूल्य 3100 रूपये प्रति क्विंटल  मूल्य पर खरीदने के लिए समर्थन मूल्य के ऊपर प्रदेश सरकार द्वारा बोनस की घोषणा की  जावे  ताकि किसान का जीवन सुखमय एवं कर्ज मुक्त हो सके। 
आंदोलन के समय आप के प्रदेश प्रवक्ता  इंजी नवीन कुमार  अग्रवाल , जिला अध्यक्ष विनोद कुमार पंवार , झुंझर अली बोहरा , भगतराम पाटीदार , तुलसीराम गायरी , नरेंद्र पाटीदार , जोसेफ जडसन , बाबूलाल गायरी , कंवरलाल गायरी, रिजवाना खान , लविश कनोजिया, इब्राहिम पठान , भेरूलाल भील पार्षद , फकीरचंद मालवीया , प्रहलाद काबरा , सुरेन्द्रसिंह सेमरड़ा, चंद्रेश सेन, उपसरपंच उदयराम चौहान, डॉ राजू पाल , जाबिर हुसैन, सत्यनारायण ओझा , जानकीलाल पाटीदार, ओमप्रकाश पाटीदार, वीरेंदर कुमार, लक्ष्मीनारायण तोतला, आशीष जाट एवं साथियो  द्वारा किसानों के साथ मिलकर जंगी विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम से कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन की प्रति प्रधानमंत्री एवं राज्यपाल को भी प्रेषित की गई है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE