BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2025, 10:18 am
KHABAR : श्री मनकामेश्वर मंदिर प्रांगण में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 231 जोड़ों का विवाह संपन्न, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। जिले के जनपद पंचायत मोहन बड़ोदिया की ग्राम पंचायत कुमारिया खास श्री मनकामेश्वर मंदिर प्रांगण में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 231 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इनमें 155 हिंदू और 76 मुस्लिम जोड़े शामिल थे। गायत्री परिवार के मंत्र उच्चारण के साथ 155 जोड़ों का विवाह संपन्न करवाया गया

इस अवसर पर विधायक अरुण बीमावाद ने कहा, ष्यह एक ऐतिहासिक पल है, जब हमारे समाज के 231 जोड़े एक साथ विवाह बंधन में बंध रहे हैं। यह हमारे समाज की एकता और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा, ष्मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना हमारे समाज की गरीब और वंचित लड़कियों के लिए एक वरदान है। यह योजना उन्हें अपने जीवन की नई शुरुआत करने में मदद करती है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसका उद्देश्य गरीब और वंचित परिवारों की लड़कियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत, सरकार लड़की के परिवार को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जनपद पंचायत मोहन बड़ोदिया की ग्राम पंचायत कुमारिया खास श्री मनकामेश्वर मंदिर प्रांगण में 231 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय भाजपा विधायक अरुण भीमावद, जिला कलेक्टर, रिजु बाफना एवं क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


इस दौरान सरपंच संघ की ओर से 231 जोड़ों (कन्याओं) को 5-5 घरेलू उपयोग आने वाले बर्तन का कन्यादान भी ग्राम पंचायतों के सरपंच की ओर से किया गया। यह एक अनोखा और सुंदर कदम था, जो कन्याओं को उनके नए जीवन की शुरुआत में मदद करने के लिए उठाया गया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE