BREAKING NEWS
KHABAR : मालखेड़ा में राम रसोड़े की सेवा निरंतर जारी,.. <<     भातुड गांव की बदहाल हालात पर ग्रामीणों ने.. <<     शिवपुरी पहुंचे प्रभारी मंत्री तोमर, अस्पताल.. <<     मुरैना मे ई-रिक्शा के खिलाफ RTO की बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : संयुक्‍त कलेक्‍टर राजेश शाह का विदाई.. <<     भोपाल से लापता अधिवक्ता अर्चना तिवारी 12 दिन.. <<     KHABAR : प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने.. <<     KHABAR : नीमच के कलेक्टोरेट पहुंचा जीरन तहसील के.. <<     KHABAR : मूलभूत सुविधाओं एवं शासन की योजनाओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में कांग्रेसियों ने मनाया पूर्व.. <<     KHABAR : थाना यातायात मंदसौर द्वारा विभिन्न.. <<     KHABAR : शुजालपुर से जुड़ा अर्चना तिवारी का तार,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन ने लगाया 1111वां पौधा, कृष्णवट.. <<     शाजापुर में RAF ने प्रशासन संग की रणनीतिक बैठक,.. <<     BIG NEWS : पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बीजेपी विधायक.. <<     KHABAR : मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप ने किया टीचर ऑफ द.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 22, 2025, 11:19 am
REPORT : महिमामंडन एयर एम्बुलेंस का और वक्त पर शव वाहन भी नहीं, इंजी नवीन कुमार अग्रवाल  ने साधा बीजेपी सरकार पर निशान, बोले- राजनेताओं और अमीरों के लिए एयर एम्बुलेंस गरीबो को बांस बल्ली, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। प्रदेश में गरीबों, दलितों आदिवासियों और आमजन के लिए भाजपा ने अपने 20 साल के शासन में क्या किया यह इससे स्वतः स्पष्ट होता है, जब सीधी जिला जिसमें दिन प्रतिदिन नये भाजपा शासन के कारनामे सामने आते है और ऐसा ही मानवता को  शर्मशार करने वाला मामला संज्ञान में आया है। जहां सीधी जिले के जिला अस्पताल में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु होने पर तीन घंटे इंतजार करने के बाद भी भाजपा के शासन में शव वाहन के न आने पर शव को पोटली में बांधकर बांस बल्ली के सहारे लेकर घर ले जाना पड़ा। इसी प्रकार का एक मामला पूर्व में भी सीधी जिले में ही नवम्बर में आया था जब 108 उपलब्ध न होने पर गर्भवती महिला को ठेलागाड़ी में लेकर अस्पताल जाना पड़ा था। जहां 108 उपलब्ध न होने से रास्ते में ही नवजात की मृत्यु हो  गई थी। जबकि सीधी जिला  स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल का गृह जिला  है जिनके अधीन सम्पूर्ण प्रदेश की स्वास्त्य सेवाए आती है लेकिन  जब प्रदेश के काबीना मंत्री के जिले का यह हाल  है  तो सम्पूर्ण प्रदेश में सवास्य सेवाओं का का क्या   हाल होगा सोचनीय है ?  आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने भाजपा की डबल इंजन की मोदी यादव सरकार पर तंज कसते हुए कटाक्ष किया  है की जब प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के  जिले का यह हाल है तो अंदाजा लगाया जा सकता है की प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं कितनी लचर स्थिति में पहुँच चुकी है। 
अग्रवाल ने माननीय मुक्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भी पूछना चाहा है  की डबल इंजन की मोदी यादव सरकार  प्रदेश में मरीजों के इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस की सुविधाएं प्रदान करने की बड़ी बड़ी बाते करती है  और  अपने आप को महिमामंडित करने के लिए कर्जा लेकर प्रचार प्रसार पर करोड़ो रूपये खर्च करती है   लेकिन कितनी शर्म की बात है की एयर एम्बुलेंस की तो छोड़िये प्रदेश में मरीजों के लिए 108  और शव के लिए शव वाहन भी उपलब्ध नहीं है और आम जन को समय पर एम्बुलेंस और शव वाहन  भी नहीं मिल पा रहा  है ? तो क्या माननीय मुख्यमंत्री यह बताने का कष्ट करेंगे की प्रदेश में  टैक्स देने के बाद भी क्या सभी सुविधाएं मात्र राजनेताओ और अमीरों के लिए है गरीबों, दलितों, आदिवासियों और आमजन के लिए नहीं ?

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE