BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 26, 2025, 7:50 pm
KHABAR : एमपी में आजाद समाज पार्टी ने की एक नए नेतृत्व की शुरुआत, राजेश गोयल को बनाया जिला अध्यक्ष, ईष्ट मित्रों व परिजनों ने दी शुभकामनाएं, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। आजाद समाज पार्टी ने मध्यप्रदेश में एक नए नेतृत्व की शुरुआत की है, जिसमें राजेश गोयल को शाजापुर जिलाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। ये नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सतेन्द्र सिंह विद्रोही की अनुशंसा पर हुई है जो कि आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व को सार्थक करने के लिए की गई है। राजेश गोयल की नियुक्ति पर उनके मित्रों और समर्थकों ने उन्हें बधाइयां दी हैं। नितिन सौराष्ट्रीय, अर्जुन कसुमरिया, अरविंद चौहान, हरीश कुशवाह, दिलीप सौराष्ट्रीय और सैय्यद आफताब अली सहित बड़ी संख्या में मित्रो ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। 
राजेश गोयल की नियुक्ति से आजाद समाज पार्टी को मध्य प्रदेश में एक नए युग की शुरुआत करने की उम्मीद है। पार्टी के नेताओं का मानना है कि राजेश गोयल के नेतृत्व में पार्टी जिले में एक मजबूत आधार बना सकती है और समाज के शोषित वंचित पीड़ित सहित महिलाओं विभिन्न वर्गों के लिए काम कर सकती है। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने राजेश गोयल की नियुक्ति पर कहा है कि यह निर्णय पार्टी के विकास और मजबूती के लिए लिया गया है। उन्होंने कहा है कि राजेश गोयल के पास पार्टी को आगे बढ़ाने की क्षमता है और वह मध्य प्रदेश में पार्टी के लिए एक मजबूत आधार बनाने में सफल होंगे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE