BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2025, 4:46 pm
KHABAR : कांग्रेस नेता दिग्गी राजा, जीतू पटवारी व मीनाक्षी नटराजन की छवि धूमिल करने वाले वाीडियो को लेकर कांगेस में आक्रोश व्याप्त, ब्लाक कॉंग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राव ने कहा- कैलाश गुप्ता कांग्रेस पार्टी का प्राथमिक सदस्य भी नहीं, वह भाजपा का एजेंट है, पढ़े खबर 

Share On:-

जावद। ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश राव ने एक वक्तव्य में कहा कि विगत दिनों कैलाश गुप्ता ने कांग्रेस को लेकर मनगणंत वीडियो वक्तव्य जारी किए हैं। वीडियो में उनका वक्तव्य भाजपा की मदद करने हेतु जारी किया गया है। कैलाश गुप्ता के द्वारा बोरी गई सारी बातें असत्य व बेबुनियाद है । गुप्ता कांग्रेस पार्टी के सदस्य भीउ नहीं हैं। उन्होंने कांग्रेस संगठन की छवि धूमिल करने हेतु भाजपा को लाभ पहुंचाने हेतु जारी किए हैं और ये सारा भाजपा का स्टंट है। और कैलाश गुप्ता भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहा है।
कैलाश गुप्ता द्वारा हमारे आदरणीय नेता दिग्विजय सिंह मीनाक्षी नटराजन व प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचाने हेतु भाजपा के लोगों से सांठ गांठ कर बेबुनियाद वीडियो जारी किए है। कांग्रेस इस बकवास का प्रबल विरोध करती हैं।  
राव ने कहा कांग्रेस प्रदेश में जीतू जी पटवारी के नेतृत्व में एक जुट है जावद विधानसभा में कांग्रेस जन एक जुट है। कोई गुट बाजी नहीं है और गुटबाजी की कोशिश को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अंचल में कांग्रेस जनों में कोई विरोधाभास नहीं है। कांग्रेस जन हमारे संगठन व हमारी नेता मीनाक्षी नटराजन दिग्विजय सिंह व जीतू पटवारी के लिए मनगढ़ंत हवाई बातें कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE