BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 4, 2025, 3:42 pm
KHABAR : मेंटेनेंस के नाम पर की जा रही विद्युत कटौती से नागरिक हो रहे परेशान, नीमच शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मुकेश कालरा ने साधा निशाना, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। विद्युत कम्पनी द्वारा विगत तीन-चार माह से क्षेत्र में लगातार मेंटनेंस के नाम पर विद्युत कटौती लगातार की जा रही है। विद्युत कटौती से आमजन परेशान है।
नीमच शहर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष मुकेश कालरा ने विद्युत कम्पनी की अघोषित विद्युत कटौती पर कहा कि विगत वर्षों में भी विद्युत कम्पनी मेंटेनेंस के लिये बारिश के पूर्व कटौती करती थी,पर इस वर्ष सर्दी के समय भी प्रत्येक फ़ीडर पर प्रति सप्ताह कटौती का नियम विद्युत कम्पनी द्वारा बना लिया गया है ।जिस फ़ीडर पर दो माह पूर्व मेंटेनेंस कटौती की गई पुनः उसी फ़ीडर पर मेंटेनेंस के नाम पर कटौती कर आमजन को प्रताड़ित किया जा रहा है। कटौती का समय चार घंटे के लिये बताया जाता है पर कटौती छः घंटे तक की जाती है।

मुकेश कालरा ने कहा कि इस विद्युत कटौती से व्यापारी,ग्रहणी,फोटो कापी संचालक सहित बैंक के कार्य प्रभावित हो रहे है,जहां इन्वर्टर लगे है इस लंबित समय की अघोषित विद्युत कटौती से वो भी काम नहीं कर पा रहे है, आम जन का कार्य प्रभावित हो रहा है।

मुकेश कालरा ने माँग कर कहा कि शीघ्र मेंटेनेंस के नाम पर की जा रही कटौती को बंद किया जाये,साथ ही बिना सूचना के लगातार प्रतिदिन 20-30 मिनिट की विद्युत कटौती से भी आमजन को राहत दिलाई जाये ।शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आम नागरिकों के साथ विद्युत कंपनी के विरुद्ध जन आंदोलन किया जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE