BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2025, 1:53 pm
BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और रामपुरा रोड का यात्री प्रतिक्षालय, जब मुखबिर ने दी सूचना तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जैसे ही मौके पर पहुंचकर दी दबिश तो उड़ गए होश, रविंद्र बांछड़ा चढ़ा हत्थे, जानिये ऐसा क्या ले जा रहा था छुपाकर, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर  

Share On:-

मनासा। पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब के विरुध्द अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु सभी अनुविभागीय अधिकारीयों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच एनएस सिसोदिया के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक शिव रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम मनासा द्वारा अवैध हाथ भट्टी की 70 लीटर कच्ची शराब के साथ एक युवक को किया गया गिरफ्तार। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 25.03.2025 को प्र.आर. गुड्डुलाल गुर्जर को मुखबिर सुचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति दो प्लास्टिक की केनो मे हाथ भट्टी की कच्ची शराब लेकर मनासा रामपुरा रोड़ न्यु बायपास तिराहा पर बने यात्री प्रतिक्षालय में किसी का इंतजार कर रहा है। मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी रविन्द्र उर्फ शिबु पिता लक्ष्मीनारायण बाछड़ा उम्र 25 साल निवासी मोया थाना कुकड़ेश्वर के कब्जे से दो केनो में भरी अवैध शराब 35-35 लीटर कुल 70 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है तथा थाना मनासा पर अपराध क्रं. 121/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबध्द किया गया है। उक्त आरोपी का थाना कुकडेश्वर मे स्थाई वारंट होकर व थाना नारायणगढ़ मे भी 34(2) आबकारी के अपराध मे फरार है। 

गिरफ्तार आरोपी-
रविन्द्र उर्फ शिबु पिता लक्ष्मीनारायण बाछड़ा उम्र 25 साल निवासी मोया थाना कुकड़ेश्वर 

जप्त सामग्री-
दो केनो में भरी अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब 70 लीटर किमती 7000 रु. 

सराहनीय कार्य-
थाना प्रभारी मनासा व उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE