BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2025, 1:55 pm
KHABAR : मप्र में धान घोटाले में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, 8 जिलों की 38 समितियों के 145 लोगों पर एफआईआर, हजारों क्विंटल की हेराफेरी उजागर, पढे़ खबर

Share On:-

जबलपुर। आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो मध्यप्रदेश की टीम ने धान घोटाले को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। ईओडब्ल्यू ने उपार्जन में घोटाला करने वाले 8 जिलों की 38 समितियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए 145 लोगों के खिलाफ 38 एफआईआर दर्ज की है। ये सभी लोग वो थे जिन्होंने की धान खरीदी में सरकार को चूना लगाते हुए बड़ा फर्जीवाड़ा किया था। ईओडब्ल्यू ने सिवनी जिले में स्थित शकुंतला देवी राइस मिल के विरूद्ध भी आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। बता दें कि बालाघाट,सिवनी, सतना सहित 8 जिलों में 50 हजार क्विंटल से अधिक की धान खरीदी के दौरान हेराफेरी की गई थी। ईओडब्ल्यू की इस कार्रवाई से प्रदेश में हड़कंप मच गया है। आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो की टीम को शकुंतला देवी राइस मिल, जिला सिवनी के द्वारा धान उपार्जन के दौरान शासकीय धान की हेराफेरी करने की शिकायत मिली थी। मिलिंग में अनियमितताओं के संबंध में शिकायत मिलने के बाद जब जांच में इसे सही पाया गया। 25 मार्च को ईओडब्ल्यू टीम ने सिवनी पहुंचकर कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक राइस मिल की जांच करने पर वर्ष 2024-25 में मिलिंग हेतु प्राप्त धान में 3184 क्विंटल धान/चावल की कमी पाई गई। मिल में 4594 बोरियों में 2297 क्विंटल चावल मिला। यह चावल हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और उड़ीसा का था। इसी तरह बालाघाट जिले की राइस मिल का 28,590 किलोग्राम चावल से भरा वाहन भी यहां मिला। शकुंतला देवी राइस मिल भुरकलखापा, जिला सिवनी के मालिक आशीष अग्रवाल के विरूद्ध आपराधिक अनियमितता पाए जाने पर ईओडब्ल्यू जबलपुर ने धारा 316 (5) में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE