BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2025, 2:03 pm
KHABAR : पुरानी पेंशन बहाली के लिए एनएमपीएस का बड़ा प्लान, 1 अप्रैल को काला दिवस और दिल्ली कूच का ऐलान, कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। एनएमपीएस (नई पेंशन योजना के कर्मचारी संगठन) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निवाड़ी जिला अध्यक्ष अनिल बाजपेई, भोपाल जिला अध्यक्ष पटेल और एमपीवी विभाग अध्यक्ष भरत मिश्रा सहित अखिलेश तिवारी उपस्थित रहे।


बैठक में दो प्रमुख निर्णय लिए गए। पहला, 1 अप्रैल 2025 को काला दिवस मनाया जाएगा। इस दिन सभी कर्मचारी अपने कर्तव्य पर काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। शाम 5 बजे विशाल रैली निकालकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे। वहां प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें पुरानी पेंशन बहाली की मांग की जाएगी।


दूसरा, 1 मई 2025 को दिल्ली में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए भोपाल के सभी विभागों से अग्रिम बुकिंग की जाएगी। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष परमानेंट डेहरिया के निर्देशन में आयोजित किया जाएगा।


संगठन का मुख्य उद्देश्य पुरानी पेंशन योजना की बहाली है, जिसके लिए वे लगातार संघर्षरत हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE