BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2025, 2:23 pm
KHABAR : सिद्ध नगर की पहाड़ी पर लगी आग, रिहायशी इलाके की तरफ बढ़ी लपटें, दमकल कर्मियों ने पाया काबू, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। गर्मी का मौसम शुरू होते ही वन क्षेत्रों में आग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। ताजा मामला मेडिकल के पास स्थित सिद्ध नगर का है, जहां बीती रात पहाड़ी पर स्थित वन क्षेत्र में आग लग गई।


आग धीरे-धीरे पहाड़ी पर बसी बस्ती की ओर बढ़ने लगी, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। जैसे ही उन्होंने देखा कि आग का दायरा उनके घरों की तरफ बढ़ रहा है, उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।


सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचकर आग पर काबू पाना दमकल कर्मियों के लिए चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उनकी मुस्तैदी के चलते दमकल वाहन की सिर्फ एक ट्रिप में ही आग बुझा दी गई।


दमकल कर्मी शुभम चक्रवर्ती ने बताया कि यदि समय रहते कार्रवाई न की जाती, तो आग आसपास के घरों तक पहुंच सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE