खंडवा। बुधवार को खंडवा संसदीय सीट से सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की। उन्होंने नेपा लिमिटेड के पीएफ ट्रस्ट की छूट जारी रखने की मांग की।
सांसद ने बताया कि नेपा लिमिटेड आदिवासी विकासखंड खकनार के नेपानगर तहसील में स्थित है। ये कारखाना नेपानगर विधानसभा के करीब 100 गांवों की लगभग 50 हजार की आबादी के लिए रोजगार का प्रमुख स्रोत है। लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इस कारखाने पर निर्भर हैं।
मंत्री मांडविया बोले- ये निर्णय उचित नहीं
कारखाने का भविष्य निधि न्यास प्रबंधन और श्रमिक दोनों पक्षों के सक्षम न्यासियों की एक टीम द्वारा संचालित है। ये टीम पिछले सात सालों से सभी दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन कर रही है। सांसद ने कहा कि साल 2016 की स्थिति को देखते हुए जो निर्णय लिया गया, वो उचित नहीं है।
भाजपा सरकार जन और कर्मचारी हितैषी
केंद्रीय मंत्री मांडविया ने कर्मचारियों के हित में सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार जन और कर्मचारी हितैषी है। इस मुलाकात के दौरान नेपा लिमिटेड के संजय कुमार पवार और रवि शंकर पवार भी मौजूद रहे।