खरगोन। जिले के कसरावद में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत कसरावद नगर में 450 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। नगर परिषद का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को आवास योजना का लाभ पहुंचाना है, खासकर उन लोगों को जिनके कच्चे मकान हैं आवेदन प्रक्रिया बहुत सरल है। आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, सिटीजन असेसमेंट विकल्प पर क्लिक करें आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों में पहचान प्रमाण, पता प्रमाण, आय प्रमाण, बैंक खाता विवरण और जाति प्रमाण पत्र शामिल हैं।
यदि आप इस योजना के लिए पात्र हैं, तो जल्द ही आवेदन करें और अपने सपनों का घर पाने की दिशा में कदम बढ़ाएं। ध्यान रखें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है, लेकिन यदि शासन इस तिथि को आगे बढ़ाता है, तो आवेदन प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।